
Dahi Bhalla Recipe: आपके भी दही भल्ले रह जाते हैं सख्त, इस सीक्रेट तरीके से बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट, मुंह में डालते ही घुल जाएंगे
Dahi Bhalla Recipe: उमस भरे मौसम में दही भल्ले सभी को पसंद आते हैं, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि घर पर बनाए गए भल्ले सख्त रह जाते हैं। अगर आप भी बाजार जैसे रुई जैसे नरम और स्पंजी दही भल्ले बनाना चाहते हैं, तो इन खास टिप्स और सामग्री का उपयोग करके आप घर पर ही परफेक्ट रिजल्ट पा सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
1 कप उड़द दाल
अदरक का टुकड़ा
हरी मिर्च
नमक
तेल
2 कप गाढ़ा दही
2 चम्मच चीनी
आधा चम्मच काला नमक
भुना हुआ जीरा पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
इमली और खजूर की मीठी चटनी
हरी धनिया और पुदीने की चटनी
अनारदाने और कटा हरा धनिया
उड़द की दाल को 4 से 5 घंटे तक भिगोकर रखें। पीसते समय कम पानी का उपयोग करें ताकि बैटर गाढ़ा रहे। इसमें अदरक- हरी मिर्च मिलाएं, इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक फेंटें, जिससे मिश्रण हल्का और फ्लफी हो जाए।
Image: AIAdvertisement
भल्लों को हमेशा मीडियम आंच पर तलें। तेज आंच पर भल्ले ऊपर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे, वहीं धीमी आंच पर वे तेल ज्यादा सोख लेंगे।
Image: AI
तले हुए भल्लों को सीधे दही में न डालें। सबसे पहले उन्हें हल्के गुनगुने नमक वाले पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इससे भल्ले एक्स्ट्रा तेल छोड़ देंगे और एकदम नरम हो जाएंगे।
Image: AIAdvertisement
दही भल्लों का असली स्वाद दही पर निर्भर करता है। दही को अच्छी तरह फेंटें या छन्नी से छान लें ताकि वह एकदम स्मूद और क्रीमी हो जाए। इसमें स्वादानुसार थोड़ी चीनी और नमक मिलाएं।
Image: AI
हल्के हाथों से निचोड़े हुए भल्लों को प्लेट में रखें और ऊपर से गाढ़ा दही डालें। इसके बाद इमली की खट्टी-मीठी चटनी, हरी चटनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अनार के दानों से सजाकर परोसें।
Image: AI