Sattu Sharbat Recipe

Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों में रोजाना पिएं सत्तू का शरबत, बनाने में आसान, स्वाद भी जबरदस्त

Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों के मौसम में हमेशा ऐसा ही खानपान रखना चाहिए जिससे शरीर को ठंडक मिले। अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में कुछ ठंडा-ठंडा कूल-कूल पीना चाहते हैं तो ये सत्तू शरबत की रेसिपी जरूर ट्राय कीजिए।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भुने हुए चने से तैयार होने वाला सत्तू गर्मियों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है तो ये पेट की गर्मी और जलन को भी शांत रखने में मदद करती है।

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू शरबत की सामग्री- सत्तू, दही, गुड़, नींबू का रस, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा और बारीक कटी हरी मिर्च और बर्फ। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बड़े बर्तन में 4 चम्मच सत्तू डालें। फिर इसमें थोड़ा सा ठंडा दही और स्वादानुसार गुड़ मिक्स कर लें। इस मिश्रण में पानी डालकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें। 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें काला नमक, सफेद नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आपका सत्तू का शरबत बनकर तैयार है। गिलास में शरबत को डाल दें। आप इसे और ठंडा बनाने के लिए बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट की गर्मी शांत करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ये शरीर का तापमान भी संतुलित रखता है। 

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सत्तू आपके वेट लॉस में भी काफी मदद करता है। इसे पीने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है। दिन भर थकान नहीं होती। 

Image: AI

Disclaimer: इस आर्टिकल में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.