
Roasted Momos Recipe: स्टीम करके नहीं, घर में ऐसे बनाएं तवे वाले रोस्टेड मोमोज, खाते ही कहेंगे वाह
Homemade Roasted Momos Recipe: अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं और हर बार एक जैसा स्वाद खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर तवे वाले रोस्टेड मोमोज जरूर ट्राई करें। ये मोमोज बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से बेहद नरम होते हैं। इन्हें बनाने के लिए ओवन या खास मशीन की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि आप इन्हें साधारण तवे पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। शाम की चाय के साथ या दोस्तों की पार्टी में ये एक बेहतरीन स्नैक साबित हो सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मोमोज के आटे के लिए: 2 कप मैदा, 1/2 चम्मच नमक, जरूरत अनुसार पानी। रोस्ट करने के लिए: 1 बड़ा चम्मच मक्खन या तेल, थोड़ा सा पानी
स्टफिंग के लिए: 1 कप पत्ता गोभी, 1/2 कप गाजर, 1 प्याज, 1 शिमला मिर्च, 1 चम्मच लहसुन, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 चम्मच सोया सॉस, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, तेल
Advertisement
रोस्टेड मोमोज बनाने की विधि: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और नमक डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सख्त आटा गूंथ लें। अब इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक व लहसुन डालकर हल्का भून लें। अब प्याज डालें और एक मिनट तक चलाएं। फिर पत्ता गोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
Image: AIAdvertisement
नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डालकर मिला लें। स्टफिंग तैयार है। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतला बेल लें। बीच में तैयार स्टफिंग रखें और मोमोज का आकार देते हुए किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें।
तवा गर्म करें और थोड़ा सा मक्खन या तेल डालें। तवे पर मोमोज रखें और हल्का सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद तवे में 3 चम्मच पानी डालें और ढक्कन लगा दें। 5 मिनट तक पकाएं ताकि मोमोज अंदर से भी पक जाएं।
पानी सूख जाए तो ढक्कन हटाकर मोमोज को दोबारा 2 मिनट तक रोस्ट करें। इससे वे बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से जूसी बन जाएंगे। गरमा-गरम रोस्टेड मोमोज को लाल तीखी चटनी, मेयोनीज या हरी चटनी के साथ परोसें।
Image: AI
ऊपर से थोड़ा मक्खन और चाट मसाला छिड़ककर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। सब्जियों को ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना उनका क्रंच खत्म हो जाएगा। रोस्ट करते समय आंच मध्यम रखें, इससे मोमोज जलेंगे नहीं .
Image: AI