how to make Paneer Tikki Masala Dosa Recipe south Indian dish

Paneer Tikki Masala Dosa Recipe: आलू नहीं, घर में ऐसे बनाएं होटल जैसा पनीर टिक्का मसाला डोसा; नोट करें विधि

How To Make Paneer Tikka Masala Dosa: डोसा सबसे लोकप्रिय डिशों में से एक है। आमतौर पर डोसे में आलू का मसाला भरकर परोसा जाता है, लेकिन अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर टिक्का मसाला डोसा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। इसे घर पर आसानी से होटल जैसा बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं पनीर टिक्का मसाला डोसा बनाने की आसान रेसिपी।

camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डोसे के लिए:  3 कप डोसे का बैटर, 2 चम्मच घी या तेल। पनीर टिक्का मसाला के लिए: 200 ग्राम पनीर, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 शिमला मिर्च, 2 चम्मच दही, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 

Image: freepik
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच तेल, हरा धनिया

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले एक बाउल में दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा नमक मिलाएं। इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 15-20 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।

Image: Freepik
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ सेकंड पकाएं। अब इसमें टमाटर और शिमला मिर्च डालें और नरम होने तक पकाएं। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिर मैरीनेट किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से गरम मसाला डालें और 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।

Image: AI
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर डोसे का बैटर फैलाकर पतला डोसा बनाएं। किनारों पर थोड़ा घी या तेल डालें। जब डोसा नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए, तब उसके बीच में तैयार पनीर टिक्का मसाला रखें। 

 

Image: AI
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डोसे को दोनों तरफ से मोड़ लें और एक मिनट तक और सेक लें। गरमा-गरम पनीर टिक्का मसाला डोसा को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

Image: AI
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डोसा ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए बैटर में थोड़ा सूजी मिला सकते हैं।  पनीर को ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना वह सख्त हो सकता है। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा बटर डालकर भी सर्व कर सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसका मसालेदार और क्रीमी स्वाद आपके पूरे परिवार को पसंद आएगा। बच्चों के लिए बनाते समय मिर्च की मात्रा कम रखें। 

Image: Freepik
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप रोज के आलू मसाला डोसे से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह पनीर टिक्का मसाला डोसा जरूर ट्राई करें। इसका रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके नाश्ते या डिनर को खास बना देगा।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड