
अपडेटेड 10 October 2025 at 23:44 IST
Multigrain Atta: घुटनों में रहता है दर्द या बढ़ जाती है अचानक शुगर? आटे में मिलाकर खाएं ये चीजें, रहेंगे स्वस्थ
आजकल बढ़ती उम्र, गलत खान-पान और कम शारीरिक गतिविधि की वजह से घुटनों में दर्द, कमजोरी और शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आम हो गया है। लेकिन अगर आप चाहें तो सिर्फ अपने रोज के खाने यानी रोटी के आटे में थोड़े बदलाव से इन दिक्कतों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। मल्टीग्रेन आटा एक ऐसा हेल्दी विकल्प है जो शरीर को पोषण देता है, ऊर्जा बढ़ाता है और जोड़ों को मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं और इसके फायदे क्या हैं -
- फोटो गैलरी
- 2 min read

घर पर मल्टीग्रेन आटा बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री:
- 2 कप गेहूं
- ½ कपचना आटा या चना दाल
- ½ कप जौ
- ½ कप ज्वार
- ½ कप बाजरा
- ¼ कप सोया
- 2 टेबलस्पून अलसी के बीज

बनाने की विधि:
सभी अनाज को साफ करें और उनमें से धूल या पत्थर अलग करें। इन्हें हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक भून लें ताकि नमी निकल जाए और स्वाद बेहतर हो जाए।
Image: Freepik
Advertisement

सभी अनाज को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब मिक्सी या चक्की में बारीक पिसवा लें। तैयार आटे को एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।
Image: Freepik
आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा मेथी पाउडर या ओट्स पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल में और मदद मिलेगी।
Image: AI/ FreepikAdvertisement

मल्टीग्रेन आटे के फायदे
घुटनों और हड्डियों को मजबूत बनाता है - ज्वार, बाजरा और जौ में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर होते हैं।
Image: Unsplash
शुगर लेवल कंट्रोल करता है - चना और जौ का आटा ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।
Image: Freepik
पाचन को सुधारता है - इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है और कब्ज नहीं होने देता।
Image: Freepik
वजन घटाने में मदद करता है - यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती है।
Image: Freepik
दिल की सेहत के लिए अच्छा है - अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।
Image: Freepik
खाने का सही तरीका
- रोज के खाने में गेहूं की जगह इस मल्टीग्रेन आटे से बनी 2 रोटियां शामिल करें।
- इसे दही, हरी सब्जियों या दाल के साथ खाएं।
- आप चाहें तो इससे पराठा या मिस्सी रोटी भी बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 23:44 IST