Moong Dal Kadhi Recipe

Moong Dal Kadhi Recipe: रोज की बेसन कढ़ी छोड़ इस बार ट्राई करें मूंग दाल कढ़ी, जानें घर पर बनाने की आसान विधी

Moong Dal Kadhi Recipe: अगर आप रोज-रोज बेसन की कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार मूंग दाल की कढ़ी ट्राई कर सकते हैं। दही और मूंग दाल से बनने वाली यह कढ़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। इसका हल्का देसी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आइए जानते हैं मूंग दाल कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस कढ़ी को बनाने के लिए 1 कप पीली मूंग दाल, डेढ़ कप खट्टा दही और 2 बड़े चम्मच बेसन लें। इसके अलावा हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, राई, जीरा, करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च और नमक की जरूरत पड़ती है। 

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर करीब 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे दाल नरम हो जाएगी और पीसने में आसानी होती है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भीगी हुई दाल को दोबारा धो लें ताकी उसके अंदर की गंदगी साफ हो जाए। अब इसे मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा भी न हो और पतला भी न हो। 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बड़े बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें मूंग दाल का पेस्ट, बेसन और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं। घोल को इतना चलाएं कि उसमें गुठलियां न रहें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और तैयार घोल डाल दें। उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहें। इसके बाद हल्दी और नमक डालकर धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकाएं।

Image: Pexels
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक छोटे पैन में घी गरम करें। इसमें राई, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर चटकाएं। आखिर में थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें और यह तड़का कढ़ी पर डाल दें।
 

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम मूंग दाल कढ़ी को चावल या रोटी के साथ परोसें। इसका स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है।

Image: Freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड