
अपडेटेड 25 August 2025 at 16:30 IST
Dark Mehndi: हाथों पर रची मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए मुफ्त का ये घरेलू नुस्खा आएगा काम, कई दिनों सजी रहेगी हथेली पर मेहंदी
How to Darken Mehndi: शादी, त्योहार या कोई खास मौका हो, हाथों पर रची मेहंदी हर महिला की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन कई बार मेहनत से लगाई गई मेहंदी हल्की रह जाती है और मन मुताबिक रंग नहीं चढ़ता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी हथेलियों पर मेहंदी का रंग गहरा और लंबे समय तक टिका रहे, तो कुछ आसान और मुफ्त के घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

नींबू और चीनी का घोल
मेहंदी सूखने के बाद उस पर नींबू और चीनी का घोल हल्के हाथ से लगाएं। इससे मेहंदी गीली होगी और रंग और गहरा हो जाएगा।
Image: Pixabay
लौंग की भाप
मेहंदी सूखने के बाद हथेलियों को लौंग की भाप दें। इसके लिए एक पैन में लौंग गर्म करें और हाथों को उसकी भाप पर रखें। इससे मेहंदी का रंग जल्दी और गहरा चढ़ता है।
Image: PixabayAdvertisement

मेहंदी हटाने के तुरंत बाद पानी से बचें
मेहंदी जब पूरी तरह सूख जाए और आप उसे खुरचकर निकालें और कम से कम 8-10 घंटे तक हाथों को पानी से न धोएं। पानी लगाने से रंग हल्का पड़ जाता है।
Image: Shutterstock
सरसों के तेल की मालिश
मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर सरसों का तेल लगाएं। यह मेहंदी का रंग और भी गहरा करने में मदद करता है।
Image: Mustard Oil I Image: UnsplashAdvertisement

कॉफी या चाय का इस्तेमाल
कुछ लोग मेहंदी लगाने से पहले पेस्ट में थोड़ा कॉफी या चाय का पानी मिलाते हैं। इससे भी मेहंदी का रंग गहरा आता है और लंबे समय तक बना रहता है।
Image: PixabayPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 22:46 IST