Lauki Salad Recipe

Lauki Salad Recipe: गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं लौकी का सलाद, जानिए घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Lauki Salad Recipe: गर्मियों के दिनों में लौकी खूब खाई जाती है। जहां बड़े लोग घर में घिया की सब्जी बड़े स्वाद लेकर खाते हैं, वहीं बच्चे अक्सर इससे मुंह बना लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लौकी सलाद की ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बच्चे खूब मजे से खाएंगे।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आपने लौकी की सब्जी तो सुनी होगी लेकिन क्या लौकी सलाद के बारे में सुना है। जी हां, गर्मियों में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हो तो घर में लौकी सलाद को आसानी से बना सकते हैं। रेसिपी काफी आसान है।

Image: freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी सलाद की सामग्री- कद्दूकस की हुई लौकी, 1/2 कप दही, 1 छोटा बारीक कटा खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू, जीरा, नमक, राई, काला नमक और अनार के दाने।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी सलाद बनाना काफी आसान है। सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का उबाल लें। फिर पानी निचोड़कर लौकी को थोड़ी डेर के लिए ठंडा होने के रख दें।

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और नींबू का रस मिलाएं। फिर ऊपर से जीरा, नमक और राई का तड़का लगाएं। अब परोसने से पहले सलाद को थोड़ा सजा लें। इसमें अनार के दाने और हरी धनिया डालकर गार्निश कर लें।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी का सलाद लो-कैलरी होता है जिसकी वजह से ये वेट लॉस के लिए बढ़िया ऑप्शन है। ये फाइबर और पानी से भरपूर होता है। ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और पाचन को भी दुरुस्त रखता है।

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चूंकि लौकी की तासीर ठंडी होती है, तो इससे पेट की जलन और एसिडिटी को शांत करने में मदद मिलती है। ऊपर से इसमें मौजूद विटामिन C और B कॉम्प्लेक्स स्किन में चमक लाते हैं और बालों को मजबूती देते हैं। 

Image: freepik
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड