how to make lauki missi roti recipe healthy besan chapati recipe summer Indian dish ghiya bottle gourd

Lauki Ki Missi Roti Recipe: नान-पराठा नहीं, मिनटों में बनाएं लौकी वाली मिस्सी रोटी, खाते ही भूल जाएंगे होटल का स्वाद; नोट करें विधि

How To Make Missi Roti At Home: अगर आप रोज-रोज की साधारण रोटी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी की मिस्सी रोटी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। बेसन, गेहूं के आटे और कद्दूकस की हुई लौकी से बनने वाली यह रोटी स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाती है। दही, अचार या चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप गेहूं का आटा, 1/2 कप बेसन, 1 लौकी, 1 प्याज, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, नमक, हरा धनिया, 1 चम्मच तेल, घी

Image: freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन डालें। अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ध्यान रखें कि लौकी पानी छोड़ती है, इसलिए आटा गूंथते समय पानी बहुत कम डालें। जरूरत हो तभी थोड़ा पानी मिलाएं। अब थोड़ा तेल डालकर नरम आटा तैयार कर लें।

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर हल्के हाथ से बेल लें। गैस पर तवा गर्म करें और रोटी को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें। गर्मियों में यह रोटी पेट के लिए भी काफी हल्की मानी जाती है।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रोटी में कसूरी मेथी डालने से स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है। इसे दही, लहसुन की चटनी या मिर्च के अचार के साथ परोसें। बच्चों के लिए इसमें थोड़ा पनीर भी मिला सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लौकी फाइबर और पानी से भरपूर होती है, जो पेट को हल्का रखती है। वहीं बेसन प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में यह मिस्सी रोटी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी बन जाती है। 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड