Kalonji Hair Oil

Kalonji Hair Oil: मानसून में झड़ते बालों और डैंड्रफ से हैं परेशान? घर पर ही बनाएं कलौंजी का हेयर ऑयल; नोट कर लें आसान विधि

Kalonji Hair Oil: आजकल बहुत से लोग बालों के झड़ने, स्कैल्प रूखी रहने और डैंड्रफ से परेशान रहते हैं। राहत पाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कलौंजी के तेल में मौजूद थायमोकिनोन स्कैल्प की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है। इसे बाल झड़ने का चमत्कारी इलाज नहीं माना जा सकता और इस पर अभी क्लिनिकल शोध की जरूरत है। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कलौंजी  बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे थायमोकिनोन, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन E, अमीनो एसिड और प्लांट स्टेरॉल्स।

Image: freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घर पर कलौंजी का हेयर ऑयल बनाने के लिए आपको आधा कप कलौंजी, एक कप कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल, एक कांच की बोतल और एक महीन सूती कपड़ा या छलनी की जरूरत होगी।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले कलौंजी को धीमी आंच पर 1-2 मिनट हल्का भून लें और ध्यान रखें कि बीज जलें नहीं। फिर भुनी हुई कलौंजी को दरदरा कूट लें। 

Image: freepik
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक पैन में नारियल या ऑलिव ऑयल को धीमी आंच पर गर्म करें और कूटी हुई कलौंजी डालकर करीब 30 मिनट तक पकने दें।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आंच बंद करके तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छानकर कांच की साफ और सूखी बोतल में भर लें। इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। सही तरीके से स्टोर करने पर यह लगभग 3 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड