
अपडेटेड 6 August 2025 at 17:31 IST
Multigrain Atta: सस्ता और सेहतमंद आटा चाहिए? घर पर इन इंग्रेडिएंट्स से बनाएं मल्टीग्रेन आटा, कई बीमारियां होंगी दूर
Multigrain Atta: महंगाई के इस जमाने में हर कोई अपनी सेहत पर पूरा ध्यान रखना चाहता है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले आटे को छोड़कर घर पर ही मल्टीग्रेन आटा बनाना एक समझदारी भरा कदम होगा। मल्टीग्रेन आटे को कई तरह के अनाजों को मिलाकर तैयार किया जाता है। ये आटा बॉडी को पोषक तत्व देता है इसके साथ ही पाचन को भी बेहतर करता है। आइए जानते हैं कि हेल्दी आटे को तैयार करने में किन-किन अनाजों की जरूरत होती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

गेहूं
मल्टीग्रेन आटे को बनाने के लिए बेसिक अनाज गेहूं को माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेशन में हेल्प करता है।
Image: Freepik
बाजरा
बाजरे में आयरन और फाइबर पाया जाता है। यह सर्दियों में बॉडी को गर्म रखने में हेल्प करता
Image: UnsplashAdvertisement

ज्वार
ज्वार अनाज ग्लूटेन-फ्री होता है जो वजन कम करने में मदद करता है।
Image: Freepik
रागी
रागी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। ये अनाज डायबिटीज में हेल्प करता है।
Advertisement

चना
चना में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे ज्यादा भूख नहीं लगती और बॉडी में एनर्जी भी बनी रहती है।
Image: Freepik
सोयाबीन
सोयाबीन में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो बॉडी बिल्डिंग और हेल्दी सेल्स के लिए कापी हेल्पफुल माना जाता है।

मकाई
मकाई में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी होती है, जो शरीर में किसी भी प्रकार के रोग से दूर रखते हैं। इससे पाचन हल्का होता है।

ओट्स
ओट्स को मल्टीग्रेन आटे में मिलाने से उसमें घुलनशील फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

अलसी के बीज
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का स्रोत हैं। यह दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

कैसे बनाएं मल्टीग्रेन आटा?
ऊपर दिए गए सभी अनाज को अच्छी तरह से साफ करके उसे धूप में सुखा दें। फिर मिक्स करके अनाजों को चक्की पर पिसवा लें। ओट्स और अलसी के इसके पाउडर को आटे में बाद में मिला सकते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 17:31 IST