how to make gujarati thepla at home recipe healthy besan snack recipe breakfast

Gujarati Thepla Recipe: घर पर मिनटों में बनेगा गुजराती स्टाइल थेपला, हल्के नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी; नोट करें विधि

Homemade Gujarati Thepla Snack Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो गुजराती स्टाइल थेपला एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ जल्दी तैयार भी हो जाता है। थेपला लंबे समय तक सॉफ्ट रहता है, इसलिए इसे सफर या टिफिन के लिए भी बनाया जाता है। दही, अचार या चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं घर पर आसान तरीके से गुजराती थेपला बनाने की विधि।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

थेपला बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 2 कप गेहूं का आटा, 1/2 कप बेसन, 1/2 कप बारीक कटी मेथी, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच तेल, जरूरत अनुसार पानी, तेल या घी
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

थेपला बनाने की आसान विधि: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन डालें। अब इसमें मेथी, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

 

 

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद इसमें दही और थोड़ा तेल डालें। अब धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि थेपला मुलायम बने।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और रोटी की तरह बेल लें। गैस पर तवा गर्म करें और थेपला डालकर दोनों तरफ हल्का तेल या घी लगाते हुए सुनहरा होने तक सेंक लें।
 

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब थेपला अच्छे से सिक जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह बाकी थेपले भी तैयार कर लें। गरमा-गरम गुजराती थेपला को दही, अचार, चटनी या मसाला चाय के साथ सर्व करें। 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह हल्के नाश्ते, टिफिन और ट्रैवलिंग के लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी है। थेपला को ज्यादा सॉफ्ट बनाने के लिए आटे में थोड़ा दही जरूर डालें। 

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर मेथी पसंद नहीं है, तो आप इसमें पालक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे समय तक सॉफ्ट रखने के लिए सेंकते समय थोड़ा घी लगाएं।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड