
अपडेटेड 14 August 2025 at 22:07 IST
Korean Glow: कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए असरदार है घर पर बना यह फेस सीरम, चेहरा जाएगा शीशे की तरह चमक
कोरियन ब्यूटी का सबसे बड़ा राज है उनकी ग्लास स्किन – एकदम साफ, मुलायम और अंदर से चमकती हुई त्वचा। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही एक आसान और असरदार फेस सीरम बना सकती हैं, जो आपकी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बनाएगा।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

होममेड फेस सीरम के फायदे
- स्किन को डीप मॉइस्चर देता है।
- डलनेस और रूखापन दूर करता है।
- झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम करता है।
- स्किन को ग्लास जैसी शाइन और स्मूथनेस देता है।

सीरम बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
- 2 विटामिन-ई कैप्सूल
- 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
Advertisement

सीरम बनाने का तरीका
एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाएं। इसमें ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स करें।

अब विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर इसका तेल इसमें डालें। सभी चीजों को अच्छे से फेंट लें, ताकि एक स्मूद सीरम तैयार हो जाए। इसे एक साफ कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें।
Image: UNsplashAdvertisement

कैसे करें सीरम का इस्तेमाल?
रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ करें। उंगलियों पर थोड़ा सा सीरम लें और चेहरे पर हल्के-हल्के मसाज करते हुए लगाएं।

रातभर इसे चेहरे पर रहने दें। सुबह चेहरा धोने पर आपको फर्क महसूस होगा।
Image: Shutterstock
अन्य जरूरी टिप्स
- हफ्ते में 4-5 बार इस सीरम का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन नैचुरली हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी।
- अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 14 August 2025 at 22:07 IST