
Chana Dal Palak Recipe: ढाबे जैसी खुशबू और जबरदस्त स्वाद वाली चना दाल पालक, बिना बोरियत के इस विधि से करें तैयार
Chana Dal Palak Recipe: हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं, लेकिन अक्सर बच्चे और बड़े पालक का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। अगर आपके घर में भी पालक को बोरिंग समझा जाता है, तो इस बार सादे तरीके के बजाय इसे चना दाल के साथ मिलाकर बनाएं। चना दाल पालक सिर्फ प्रोटीन और आयरन से भरपूर है, बल्कि जब इसमें लहसुन और सूखी लाल मिर्च का देसी घी वाला तड़का लगता है, तो इसका स्वाद बिल्कुल हाईवे वाले ढाबे जैसा हो जाता है। चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसी जाने वाली यह गाढ़ी, घुटी हुई दाल आ
- फोटो गैलरी
- 2 min read
स रेसिपी को बनाने के लिए आपको चना दाल 1 कप भीगी हुई, पालक 250 ग्राम बारीक कटी हुई, और देसी घी या तेल 3 बड़े चम्मच, हल्दी 0.5 छोटा चम्मच, नमक 1 छोटा चम्मच, तेजपत्ता 1, और पानी की आवश्यकता होगी।
Image: AI
तड़के के लिए प्याज 1 बारीक कटा, टमाटर 2 बारीक कटे, अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच, हरी मिर्च 2, जीरा 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, और गरम मसाला 0.5 चम्मच लें।
Image: AIAdvertisement
दूसरे तड़के के लिए देसी घी 1 बड़ा चम्मच, लहसुन की कलियां 5 से 6 बारीक कटी हुई, हींग 0.25 छोटा चम्मच, सूखी लाल मिर्च 2, और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 0.5 चम्मच चाहिए।
Image: AI
कुकर में भीगी हुई चना दाल, 3 कप पानी, थोड़ी सी हल्दी, नमक और तेजपत्ता डालकर मध्यम आंच पर 3 से 4 सीटी आने तक उबाल लें। दाल पकनी चाहिए लेकिन एकदम मैश नहीं होनी चाहिए।
Image: AIAdvertisement
एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल या घी गर्म करें। जीरा चटकाएं, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें।
Image: AI
कढ़ाई में टमाटर और सभी सूखे मसाले यानी धनिया, लाल मिर्च, हल्दी डालें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें बारीक कटी हुई पालक डालें और ढककर 4 से 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं ताकि पालक गल जाए।
Image: AI
अब उबली हुई चना दाल को पानी सहित कढ़ाई में पलट दें। दाल और पालक को अच्छी तरह मिलाएं। धीमी आंच पर ढककर 5 से 7 मिनट तक उबलने दें ताकि सारे मसालों का फ्लेवर दाल में आ जाए।
Image: AI
तड़के को तुरंत तैयार दाल पालक के ऊपर डालें और 2 मिनट के लिए ढक्कन बंद कर दें ताकि खुशबू अंदर ही रहे। आपकी लाजवाब ढाबा स्टाइल लहसुनी चना दाल पालक तैयार है।
Image: AI