Dahi Ke Sholey Recipe

Dahi Ke Sholey Recipe: 500 रुपये नहीं सिर्फ 50 रुपये में बची हुई ब्रेड से बनाएं होटल जैसे दही के शोले, जानें आसान रेसिपी

Dahi Ke Sholey Recipe: दही के शोले एक ऐसा प्रीमियम स्नैक है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आमतौर पर यह डिश बड़े रेस्टोरेंट्स या होटलों में काफी महंगी मिलती है, जहां एक प्लेट की कीमत 500 रुपये तक पहुंच जाती है। लेकिन अब आप इस शाही स्वाद को घर पर ही बेहद कम खर्च में तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह रेसिपी घर में बची हुई चीजों से भी आसानी से बन जाती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ब्रेड स्लाइस, हंग कर्ड यानी गाढ़ा दही, कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर और प्याज, मिर्च, हरा धनिया और मसालों में नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और चाट मसाला की जरूरत होगी। 

Image: freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बाउल में हंग कर्ड, पनीर और सारी सब्जियों को डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें सभी मसाले मिलाएं और ध्यान रखें कि दही में बिल्कुल भी पानी न हो, तभी शोले का टेक्सचर परफेक्ट आएगा।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट लें। एक स्लाइस को हल्का पानी लगाकर गीला करें और हथेली से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें ताकि ब्रेड सॉफ्ट हो जाए और आसानी से रोल बन सके।

Image: freepik
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ब्रेड के बीच में एक चम्मच फिलिंग रखें। अब एक प्लास्टिक शीट या क्लीन रैप की मदद से ब्रेड को टॉफी की तरह दोनों तरफ से घुमाते हुए टाइट रोल बना लें। इससे शोले खुलेंगे नहीं और उनका शेप भी अच्छा बनेगा।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर इन रोल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तलने के बाद इन्हें बीच से तिरछा काटें ताकि अंदर की क्रीमी फिलिंग नजर आए।
 

Image: Freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड