
Cold Coffee Recipe For Weight Loss: नो-शुगर, नो-मिल्क... अब कोल्ड कॉफी पीकर भी घटा सकते हैं वजन, बड़ी आसान है रेसिपी
Cold Coffee Recipe For Weight Loss: गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर ठंडे-ठंडे ड्रिंक पीना ही पसंद करते हैं। बहुत से लोगों को कोल्ड कॉफी पीने का शौक होता है लेकिन उसकी मिठास आपके वेट लॉस गोल्स पर पानी फेर देती है। ऐसे में हम आपको एक वेट लॉस कोल्ड कॉफी की रेसिपी बताते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अब कोल्ड कॉफी पीकर भी आप वजन घटा सकते हैं। जी हां, हम आज आपके लिए ऐसी 'नो-शुगर, नो-मिल्क' कोल्ड कॉफी की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आपने एक बार पी लिया, तो बार-बार बनाते रहेंगे।
Image: AI
कोल्ड कॉफी की सामग्री- ठंडा पानी, कॉफी पाउडर, रात भर भीगे और छिले हुए बादाम, बिना बीज वाले खजूर और बर्फ के टुकड़े।
Image: AIAdvertisement
सबसे पहले तो एक मिक्सी का जार लें और उसमें भीगे हुए बादाम और खजूर डालें और पानी में मिला लें। इसका एक पेस्ट बना लें।
Image: AI
इस पेस्ट में अब कॉफी पाउडर भी मिला लें। इसी मिश्रण में बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी डालें। इन सब चीजों को ब्लेंडर में डालकर तब तक ब्लेंड करें जब तक कि कॉफी झागदार न बन जाए।
Image: AIAdvertisement
अब इस क्रीमी और झागदार कोल्ड कॉफी को एक गिलास में डालकर एंजॉय करें। ये कॉफी कैफे में मिलने वाली हाई कैलरी कॉफी से ज्यादा हेल्दी होती है जिससे आपको वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।
Image: AI
आप खजूर की जगह स्टीविया का भी यूज कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप दूध डालना चाहते हैं तो लो-फैट स्किम्ड मिल्क, अनस्वीटेंड आलमंड मिल्क या ओट मिल्क ही यूज करें।
Image: AI