How To Make Butter At Home Easily

How To Make Butter At Home Easily: हाथ भी नहीं दुखेगा और मिनटों में निकलेगा मटका भर मक्खन, बस दही में मिला दें ये एक चीज; जानिए आसान तरीका

How To Make Butter At Home Easily: घर के बने शुद्ध और दानेदार मक्खन का स्वाद ही कुछ अलग होता है, लेकिन अक्सर महिलाएं मलाई या दही से मक्खन निकालने के झंझट और हाथों के दर्द से बचती हैं। अगर आप भी इसी वजह से बाजार का बटर लाती हैं, तो यह आसान ट्रिक आपके बेहद काम आएगी। अब आपको घंटों मथानी चलाने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मक्खन निकालने के लिए फ्रिज में रखा हुआ गाढ़ा और थोड़ा खट्टा दही सबसे अच्छा होता है। खट्टापन फैट को जल्दी अलग करने में मदद करता है, जबकि ठंडा होने की वजह से मक्खन ढीला नहीं पड़ता और आसानी से जमता है।
 

Image: Social Media
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब आप दही को मथना शुरू करें, तो उसमें 5-6 बर्फ के टुकड़े या एक गिलास एकदम ठंडा पानी मिला दें। ठंडा तापमान मक्खन के कणों को तुरंत सख्त कर देता है, जिससे वे छाछ से अलग होकर सतह पर तैरने लगते हैं।
 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दही को ब्लेंडर या मथानी से एक ही दिशा में 2-3 मिनट तक फेंटें जब तक दाने न दिखने लगें।
 

Image: Social Media
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 हल्का गाढ़ापन आने पर बर्फ के टुकड़े डालें और 1 मिनट और मथें। मक्खन ऊपर आ जाएगा।
 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब मक्खन के गुच्छे बन जाएं, तो उन्हें हाथ से धीरे-धीरे इकट्ठा करके निकाल लें।
 

Image: Social Media
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

निकाले हुए मक्खन के गोलों को एक बर्तन में ठंडे पानी के साथ 2-3 बार धोएं। इससे बची हुई छाछ निकल जाती है, जिससे मक्खन में खटास नहीं आती और वह कई दिनों तक ताजा बना रहता है।
 

Image: Social Media
Published By:
 Aarya Pandey

पब्लिश्ड