Bulletproof Coffee for Weight Loss

Coffee for Weight Loss: कॉफी में मिलाकर पिएं ये चीज, तेजी से घटने लगेगी कमर की चर्बी, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Coffee for Weight Loss: चाय-कॉफी के शौकीन आपको घर-घर में मिल जाएंगे। खासतौर पर इस पीढ़ी के लोगों को जबतक सुबह कॉफी ना मिले, उनकी तो आंखें ही नहीं खुलती। ऐसे में हम आपको कॉफी की एक ऐसी रेसेपी बताएंगे, जिससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कमाल की बात ये है कि इस कॉफी को बनाना काफी आसान है। कम चीजों और कम समय में आपकी ये मैजिक कॉफी तैयार हो जाएगी।

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ब्लैक कॉफी के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन आज हम आपको ‘घी कॉफी’ के बारे में बताने वाले हैं जिसे ‘बुलेट कॉफी’ भी कहा जाता है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बुलेट कॉफी को बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको एक कप में एक चम्मच घी डालना होगा। फिर एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें और ऊपर से गर्म पानी डालकर सबको मिक्स कर लें।

Image: X
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रोजाना सुबह खाली पेट घी कॉफी पीना काफी फायदेमंद होता है। घी में हेल्दी फैट्स होता है जो आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती।

Image: X
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खाली पेट घी कॉफी पिएंगे तो आपका शरीर फैट बर्निंग मोड में चला जाएगा। इससे इंसुलिन लेवल स्थिर रहता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।

Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घी को डाइजेस्टिव फायर को बढ़ाने वाला माना जाता है। ये पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों को भी दूर करता है। इससे खाना आसानी से पच जाता है। हालांकि, इसे दिन में केवल एक बार पीना चाहिए। 

Image: X
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कॉफी का कैफीन और घी का हेल्दी फैट शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देता है जिससे आपका पूरा दिन एनर्जेटिक बीतता है। इसका फैट दिमाग को फ्यूल करता है जिससे आपका फोकस भी बढ़ता है। ये स्ट्रेस को भी कम करता है।  

Image: Canva

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड