
Besan Gatte Ka Raita: बेस्वाद खाने में भी फूंक देगा जान, लंच में ट्राई करें यह ठंडा-ठंडा बेसन गट्टे का रायता; नोट करें आसान रेसिपी
Besan Gatte Ka Raita: अगर आप भी रोज दाल और चावल खा-खाकर बोर हो गए हैं तो हम आपके लिए एक खास रायता लेकर आए हैं, जिसे आपके खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा। आइए आपको बेसन गट्टे का रायता बनाने के बारे में बताएंगे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/6
|
|
बेसन गट्टे का रायता बनाने के लिए सामग्री - हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, सरसो तेल, नमक, दही, भुना जीरा,काला नमक, हरा धनिया, करी पत्ता, हींग आदि।
2/6
|
|
एक बर्तन में बेसन छान लें और अब उसमें हल्दी, लाल मिर्च,अजवाइन,नमक और तेल डालें। पानी डालते हुए इसका एक सख्त आटा गूंथ लें।
Advertisement
3/6
|
|
गूंथे हुए बेसन का रोल बना लें और फिर पानी में उबालें। उबालने के बाद छोटे टुकड़ों में काट लें।
4/6
|
|
एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दही डालकर फेंट लें। ताकि गुठली न रहें। अब इसमें काला नमक, भुना जीरा और पुदीना पाउडर डालकर मिलाएं।
Advertisement
5/6
|
|
बेसन के गट्टों को तैयार दही में डालें या फिर आप चाहें तो गट्टों को दही में डालने से पहले एक चम्मच तेल में हल्का फ्राई कर सकते हैं।
6/6
|
|
एक छोटा पैन लें और उसमें हींग, जीरा, राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और फिर रायता के ऊपर डालकर ढक दें।