how to know your ac needs service air conditioner servicing tips warning signs not to avoid to save money

AC Servicing Tips: AC की कूलिंग हो गई है कम? सर्विस करवाने से पहले चेक करें ये 7 संकेत, बच जाएंगे हजारों रुपये!

Air Conditioner Servicing Tips: गर्मियां शुरू होते ही AC हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन जाता है। लेकिन कई बार हम अनजाने में AC की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे न केवल बिजली का बिल बढ़ता है बल्कि AC भी जल्दी खराब हो सकता है। अगर आप उलझन में हैं कि आपके AC को सर्विस की जरूरत है या नहीं, तो ये 7 संकेत आपकी मदद करेंगे। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो संकेत-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ठंडी हवा में कमी: AC चलाने के काफी देर बाद भी कमरा ठंडा नहीं हो रहा है, या फिर हवा वैसी बर्फीली नहीं रही जैसी पहले थी, तो समझ लीजिए कि इसके फिल्टर जाम हैं या गैस कम हो गई है।
 

Image: Pexels
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कमरे में नमी या उमस: AC का काम हवा से नमी को सोखना भी है। अगर AC चलने के बाद भी आपको कमरे में चिपचिपाहट महसूस हो रही है, तो उसका कूलिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

AC से अजीब आवाजें आना: चलते हुए AC से अगर ग्राइंडिंग या खड़खड़ाने की आवाज आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह अंदरूनी बेल्ट के खिसकने या मोटर में खराबी का संकेत हो सकता है। 

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बिजली बिल में अचानक उछाल: बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है, तो  AC के पार्ट्स पर गंदगी जमी है। गंदगी की वजह से कंप्रेसर को कमरा ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

AC से पानी टपकना: AC के अंदर से पानी का रिसाव हो तो उसकी ड्रेन पाइप गंदगी की वजह से ब्लॉक हो गई है। इसे तुरंत साफ करवाएं, वरना यह आपकी दीवार और AC दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अजीब सी बदबू आना: अगर AC चालू करते ही कमरे में सीलन या किसी चीज के जलने जैसी बदबू आती है, तो यह खतरे की घंटी है। सीलन की बदबू का मतलब है कि अंदर फंगस या मोल्ड जमा हो गया है, जो सेहत के लिए खराब है।

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बार-बार चालू और बंद होना: अगर आपका AC बार-बार खुद ही बंद हो रहा है और फिर तुरंत चालू हो रहा है, तो इसे 'शॉर्ट साइकिलिंग' कहते हैं। यह कंप्रेसर पर बहुत बुरा असर डालता है।

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

AC को पूरी तरह खराब होने का इंतजार न करें। सीजन शुरू होने से पहले या इनमें से कोई भी एक संकेत दिखने पर प्रोफेशनल मैकेनिक से सर्विस जरूर कराएं।

Image: AI
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 इससे न सिर्फ आपके हजारों रुपये बचेंगे, बल्कि आपको बीच गर्मी में बिना किसी रुकावट के ठंडी हवा भी मिलेगी।

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड