
Keep Cool in Nautapa: सत्तू का नमकीन शर्बत... नौतपा में भीषण गर्मी से बचने के लिए घर से निकलते समय क्या-क्या पीएं?
Best Summer Drinks: नौतपा शुरू होते ही गर्मी अपने सबसे तेज रूप में पहुंच जाती है। तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना शरीर को जल्दी थका देते हैं। ऐसे मौसम में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता, शरीर को अंदर से ठंडा और एनर्जी से भरपूर रखना भी जरूरी है। अगर आप भी रोज काम या किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलते हैं, तो कुछ देसी और हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये शरीर को ठंडक देने के साथ लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाने में मदद करते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पुदीना शिकंजी: पुदीना और नींबू से बनी शिकंजी गर्मी में तुरंत राहत देने का काम करती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ताजगी भी देती है।
Image: AI
पुदीना शिकंजी सामग्री: 1 गिलास ठंडा पानी, 1 नींबू का रस, 8-10 पुदीना पत्तियां, स्वादानुसार चीनी या शहद, काला नमक, बर्फ के टुकड़े
Image: AIAdvertisement
पुदीना शिकंजी बनाने की विधि: पुदीना पत्तियों को हल्का पीस लें। अब पानी में नींबू रस, पुदीना, चीनी और काला नमक मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके बर्फ डालें और ठंडा सर्व करें।
Image: AI
आम पन्ना: कच्चे आम से बना आम पन्ना लू से बचाने के लिए सबसे लोकप्रिय ड्रिंक माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ कमजोरी भी दूर करता है।
Image: Freepik
Advertisement
आम पन्ना सामग्री: 2 उबले हुए कच्चे आम, 3-4 बड़े चम्मच चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, पुदीना पत्तियां, ठंडा पानी
Image: AI
आम पन्ना बनाने की विधि: उबले हुए आम का गूदा निकाल लें। अब इसमें चीनी, काला नमक, जीरा और पुदीना डालकर ब्लेंड करें। तैयार मिश्रण को ठंडे पानी में मिलाकर सर्व करें।
Image: AI
सत्तू का नमकीन शरबत: सत्तू शरीर को ठंडा रखने के लिए सबसे बेहतरीन देसी ड्रिंक माना जाता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
सत्तू का नमकीन शरबत सामग्री: 2 बड़े चम्मच सत्तू, 1 गिलास ठंडा पानी, स्वादानुसार काला नमक, भुना जीरा पाउडर, थोड़ा नींबू रस, बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना।
Image: AI
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि: एक गिलास में सत्तू डालें और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से घोल लें ताकि गांठें न रहें। अब बाकी पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और नींबू रस डालकर मिक्स करें।
Image: AI
इसे ऊपर से हरा धनिया और पुदीना डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। पीते ही आप हो जाएंगे कूल-कूल।
Image: Freepik
नौतपा में खाली पेट धूप में बाहर न निकलें। खूब पानी और तरल चीजें पिएं। हल्के और सूती कपड़े पहनें। ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें।
Image: AI
नौतपा की तेज गर्मी में ये देसी ड्रिंक्स शरीर को ठंडा रखने और एनर्जी बनाए रखने में काफी मदद करते हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले इन्हें जरूर पिएं और खुद को गर्मी से सुरक्षित रखें।
Image: Freepik