
How To Identify Fake Ghee: कहीं आपका घी नकली तो नहीं...इन 5 घरेलू ट्रिक्स से खुद ही पता लगाएं
How To Identify Fake Ghee: आजकल बाजार में कई मिलावटी चीजें बिक रही हैं और हम जल्दी-जल्दी में बिना देखे खरीद लेते हैं। अब ऐसे में अगर आप घी खरीद रहे हैं तो कैसे पता करें कि आपका घी असली या नकली? आइए इस लेख में 5 ऐसे ट्रिक्स के बारे में जानेंगे जिससे आप घर पर पता लगा सकते हैं कि घर असली है कि नहीं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
घी की पहचान उंगली से करें
थोड़ा सा घी उंगली पर लेकर रगड़ें। असली घी कुछ ही सेकंड में पिघल जाएगा। नकली घी चिपचिपा और देर से पिघलेगा।
Image: Freepik
गर्म पानी से नकली घी पहचानें
एक कटोरी गर्म पानी में एक चम्मच घी डालें। असली घी ऊपर तैर जाएगा। नकली घी पानी में मिल सकता है या नीचे बैठ सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
फ्रिज टेस्ट से नकली घी का पता लगाएं
घी को रातभर फ्रिज में रखें। असली घी पूरे में एक जैसा जमेगा। नकली घी परतों में जमेगा या अलग-अलग रंग में दिखेगा।
Image: Freepik
जलाने की ट्रिक से नकली घी का पता लगाएं
एक छोटी बाती बनाकर घी में भिगोकर जलाएं। असली घी में दीया बिना धुएँ के जलेगा। नकली घी जलते समय काला धुआं छोड़ेगा।
Image: FreepikAdvertisement
रंग से नकली घी का पता लगाएं
गाय के दूध से बना घी हल्का पीला होता है, जबकि भैंस के दूध से बना सफेद होता है। नकली घी का रंग अक्सर सफेदी आसमानी हो सकता है।
Image: Freepik
घी के पिघलने से पता लगाएं
असली घी लगभग 25 डिग्री से ऊपर तापमान पर पिघलता है। वहीं नकली घी देर से पिघलता है।
Image: Freepik
घी में मौजूद पानी से लगाएं पता
असली घी में पानी नहीं होता है। नकली घी में पानी की मात्रा अधिक हो सकती है, जो तलते समय छींटे मार सकता है।
Image: Freepik
खाने के स्वाद में फर्क
असली घी खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ा देता है। नकली घी से खाने में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
Image: Freepik