how to get rid of smell and stickiness of floor at home for good fragrance

अपडेटेड 29 July 2025 at 18:27 IST

Floor Cleaning: बारिश में सफाई के बाद भी घर के फर्श से आ रही है बदबू? तो पोछे के पानी में मिलाएं ये घोल, खुशबू से महक जाएगा फ्लोर

बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और ताजगी तो लाता है, लेकिन नमी और सीलन की वजह से घर के फर्श से अक्सर बदबू आने लगती है। कई बार अच्छे से पोछा लगाने के बाद भी फर्श से अजीब सी महक आती है, जो पूरे घर का माहौल खराब कर देती है। गर आपके घर में भी यही परेशानी है, तो हम आपको एक ऐसा सस्ता और असरदार घरेलू घोल बताने जा रहे हैं, जिसे आप पोछे के पानी में मिलाकर इस्तेमाल करेंगे, तो फर्श से दुर्गंध नहीं बल्कि फ्रेश खुशबू आएगी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बदबू की वजह क्या होती है?

  • बारिश में नमी की वजह से फर्श सूख नहीं पाता है।
  • फर्श की दरारों या कोनों में सीलन जम जाती है।
  • गंदे मॉप या पोछे का इस्तेमाल फर्श को बदबूदार बना सकता है।
Image: Freepik

camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फर्श को साफ करने के लिए घोल बनाने का तरीका

सामग्री

  • आधी बाल्टी साफ पानी
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 2 चम्मच सफेद सिरका
  • 5-6 बूंदें टी-ट्री ऑयल या नींबू का रस
Image: Freepik

Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका:

आधी बाल्टी पानी में पहले बेकिंग सोडा और सिरका मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस या टी-ट्री ऑयल डालें। 

Image: freepik

camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। इस घोल को अच्छे से मिला लें और उसी पानी से फर्श पर पोछा लगाएं।

Image: Freepik

Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्या है इस घोल के फायदे?

  • फर्श से बदबू दूर करता है।
  • बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है।
  • घर में आती है ताजगी और खुशबू।
  • यह तरीका बिल्कुल सस्ता और केमिकल-फ्री है।
  • स्किन इरिटेशन की भी दिक्कत नहीं होती है।
Image: Freepik

camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ये बातें आएंगी काम

  • मॉप या पोछा रोजाना धोकर सुखाएं।
  • गीले कपड़े को फर्श पर ज्यादा देर न छोड़ें।
  • वेंटिलेशन सही रखें ताकि घर में हवा आती रहे।
  • फर्श की सफाई के बाद पंखा या एग्जॉस्ट ऑन करें।
Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 29 July 2025 at 18:27 IST