
अपडेटेड 3 June 2025 at 14:50 IST
चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक? बिना खर्च घर में बनाएं ये स्प्रे, मिल जाएगा छुटकारा
अगर आपके घर में चूहे है और वो डेरा जमाकर बैठ गए हैं तो उन से छुटकारा पाने के लिए आप इन असरदार तरीकों को अपना सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

चूहे जब घर में घुस जाते हैं तो नाक में दम करके रख देते हैं। वो घर के सभी सामानों को बर्बाद कर छोड़ते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से चूहों से छुटकारा मिल सकता है।
Image: Freepik
पेपरमिंट स्प्रे का इस्तेमाल भी चूहों को भगाने के लिए किया जा सकता है। इसकी गंध चूहों को जरा भी पसंद नहीं होती। इसकी गंध से वो कोसो दूर भाग जाते हैं।
Advertisement

तंबाकू भी एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। चूहों को इसकी स्मेल नापसंद होती है। तंबाकू में बेसन और घी मिलाकर उसकी छोटी-छोटी गोलियां बना सकते हैं। चूहे इन गोलियों की गंध से परेशान होकर भाग जाएंगे।

मिर्च पाउडर या इसका स्प्रे बनाकर घर में जिन जगहों पर चूहों का ज्यादा आना-जाना है वहां छिड़क दें। इससे चूहे वापस उस जगह नहीं आएंगे।
Image: FreepikAdvertisement

कपूर की तेज गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में कोने वाली जगहों पर इन्हें रखें। इसकी स्मेल से परेशान होकर चूहे खुद घर छोड़कर भाग जाएंगे। Image: Freepik

इसके अलावा चूहों को भगाने के लिए फिटकरी भी राम बाण इलाज साबित हो सकती है। इसे पीसकर पाउडर बनाएं और घोल तैयार कर लें। फिर जिस जगह पर चूहे आते हो वहां इसे स्प्रे करें। ऐसा करने से वो भाग जाएंगे।
Image: ShutterstockPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 June 2025 at 14:50 IST