
Lizard Removal Tips: घर से छिपकली और चूहों की हो जाएगी छुट्टी, बस करें लहसुन का यह उपाय, एक बार में दिखेगा असर
बरसात या बदलते मौसम के दौरान घर में छिपकली और चूहों की एंट्री आम बात है। ये न सिर्फ डरावने लगते हैं, बल्कि कई बार घर की सफाई और खाने की चीजों को भी गंदा कर देते हैं। मार्केट में इन्हें भगाने के लिए कई तरह के केमिकल स्प्रे मिलते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर से बदबू आती है और बच्चों या पालतू जानवरों के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है घरेलू नुस्खा। तो आइये जानते हैं लहसुन की मदद से कैसे आप इन गंदे दिखने वाली छिपकलियों और चूहों को भगा सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
लहसुन की कलियां रखें
लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर दरवाजों, खिड़कियों और उन कोनों में रख दें जहां छिपकलियां और चूहे ज़्यादा आती हैं।
आप इन कलियों को धागे से बांधकर भी लटका सकते हैं।
लहसुन का स्प्रे बनाएं
लहसुन की कलियों को पीसकर या कद्दूकस करके उसका रस निकालकर पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस मिश्रण को दीवारों, कोनों और छिपकलियों और चूहों के छिपने की जगहों पर छिड़कें।
Image: GrokAdvertisement
लहसुन और नमक का मिश्रण
दो कलियां लहसुन कद्दूकस करें और उसमें थोड़ा नमक मिला लें। इस मिश्रण को एक कटोरी में रखकर घर के कोनों में रख दें।
Image: Freepik
लहसुन और प्याज आएगा काम
लहसुन और प्याज की तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं आती है, इसलिए इन दोनों का एक साथ उपयोग करना बहुत प्रभावी होता है। इन दोनों को एक पोटली में बांधकर आप कोनों पर रख सकते हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement
इन बातों का रखें ख्याल
- बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से ये चीजें दूर रखें।
- घर साफ-सुथरा रखें और खाने की चीजें खुली न छोड़ें।
छिपकली और चूहे अक्सर अंधेरे और नम जगहों में छिपती हैं, इसलिए रोशनी और वेंटिलेशन बनाए रखें।
Image: Freepik