
अपडेटेड 15 July 2025 at 15:35 IST
Tulsi: तुलसी के पौधे में लग गए कीड़े? घर में 5 रुपये का घोल बनाकर करें छिड़काव, उग आएंगी हरी-हरी पत्तियां
बरसात में तुलसी के पौधों में कीड़े लगना आम बात है। मगर उचित देखभाल और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर तुलसी के पौधे को कीट लगने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं तुलसी के पौधों में लगे कीड़े को भगाने के सस्ते घरेलू उपाय के बारे में...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

तुलसी की पत्तियों का सेवन धार्मिक और औषधीय कारणों से किया जाता है, ऐसे में उस पर रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

तो अगर आपके घर में भी तुलसी के पौधों में कीड़ा लगा है तो इन घरेलू और प्राकृतिक उपायों को अपनाकर कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं। जानते हैं क्या है ये उपाय
Image: freepikAdvertisement

नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करने के बाद छानकर तैयार किया गया नीम स्प्रे तुलसी पर छिड़कने से कीड़े दूर होते हैं

पानी का जेट स्प्रे करके भी इन कीड़ों को भगा सकते हैं। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए तुलसी के पौधे को तेज धार से पानी देना उपयुक्त माना जाता है। Image: Freepik
Advertisement

ध्यान रहे तुलसी के पौधों में जेट स्प्रे कड़ी धूप में ना करें, इससे पौधे झुलस सकते हैं। पानी का जेट स्प्रे सुबह या शाम के समय ही करना चाहिए।
Image: Shutterstock
अगर तुलसी के पौधे में कम कीड़े हैं तो उसे हाथ से हटा सकते हैं। जिन पत्तियों और डाल में कीड़े लगे हों उसे तोड़कर हटा दें।
Image: Freepik
एक चम्मच हल्दी को पानी में मिलाकर पौधे की जड़ों में डालने से कीड़ों के अंडों और लार्वा को खत्म किया जा सकता है। यह प्राचीन घरेलू नुस्खा काफी कारगर है।
Image: Canva
बरसात या नमी वाले मौसम में रात के समय तुलसी के पौधे को सूती कपड़े से हल्के से ढक देना चाहिए। ताकि कीड़ों की एंट्री रोकी जा सके। धूप आने पर पौधे में धूप जरूर दिखाएं
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 July 2025 at 15:35 IST