
अपडेटेड 23 July 2025 at 14:50 IST
Cockroach: किचन से कॉकरोच भगाने के लिए सिर्फ करने होंगे 5 रुपये खर्च, इस घोल के स्प्रे से मिल जाएगा छुटकारा
बारिश के मौसम में कॉकरोच को भगाने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप तिलचिट्टे से छुटकारा पा सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बरसात के मौसम में कॉकरोच का आतंक काफी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सफाई के साथ-साथ कुछ अन्य उपायों को अपनाकर छुटकारा पा सकते हैं।

कॉकरोच को तिलचट्टों भी कहा जाता है। इन्हें भगाने के लिए लहसुन, प्याज और काली मिर्च का स्प्रे कारगार साबित हो सकता है।
Advertisement

नीम के तेल और पाउडर से भी कॉकरोच मर जाते हैं। तिलचट्टे के अड्डों पर नीम के तेल का छिड़काव कर दें।

बोरिक एसिड से कॉकरोच तुरंत नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। बोरिक एसिड को कॉकरोच वाली जगहों पर छिड़के और इसे तब तक नहीं हटाएं जब तक की कॉकरोच इसके संपर्क में नहीं आ जाते।
Advertisement

कॉकरोच को घर से बाहर करने के लिए नींबू का रस और पेट्रोलियम जेली ट्रैप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

लौंग की गंध से तिलचट्टे भाग जाते हैं। 10 से 12 लौंग पीसकर उसमें नीम का तेल मिलाएं और घर के कोने में छिड़क दें। ऐसा करने से वो भाग जाएंगे।

कॉकरोच को तेजपत्ता की गंध भी बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में तेजपत्ता को कुचलकर उन जगहों पर बिखेरें जहां कॉकरोच होते हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 July 2025 at 14:48 IST