
Facial Glow: चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो तो घर पर केवल 10 रुपये में करें फेशियल, त्वचा दिखेगी खूबसूरत
खूबसूरत दिखने के लिए मार्किट में आपको काफी तरह की चीजें देखने को मिल जाएंगी, लेकिन फेशियल करवाना हो तो हम ज्यादातर पार्लर जाना ही पसंद करते हैं। ऐसे में सिर्फ 10 रुपये में नेचुरल तरीके से आप घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ त्वचा चमकने लगेगी, बल्कि वह साफ, सॉफ्ट और फ्रेश भी दिखेगी। आइये जानते हैं फेशियल के स्टेप्स-
- फोटो गैलरी
- 2 min read
किन चीजों से करें फेशियल?
- बेसन - 1 चम्मच (2 रुपये)
- हल्दी - 1 चुटकी (1 रुपये)
- दूध - 2 चम्मच (2 रुपये)
- नींबू का रस - 1 चम्मच (1 रुपये)
- थोड़ा सा गुलाब जल (4 रुपये का एक छोटा पाउच)
फेशियल करने के स्टेप्स क्या हैं?
STEP 1 : क्लीनिंग
सबसे पहले एक कॉटन बॉल में गुलाब जल लें और चेहरे को अच्छे से पोंछ लें। इससे सारी धूल-मिट्टी और गंदगी हट जाएगी।
Image: FreepikAdvertisement
STEP 2 : स्क्रबिंग
एक कटोरी में बेसन, थोड़ा सा नींबू का रस और दूध मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट स्क्रब करें। डेड स्किन और ब्लैकहेड्स साफ होते हैं।
Image: Freepik
STEP 3 : मसाज
अब थोड़ा दूध लें और उससे चेहरे की 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्किन को सॉफ्ट बनाएगा और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करेगा।
Image: FreepikAdvertisement
STEP 4 : फेस पैक
अब बेसन, हल्दी, दूध और गुलाबजल मिलाकर एक पैक तैयार करें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने दें। जब यह सूख जाए तो सादे पानी से धो लें।
Image: freepik
फेशियल के फायदे क्या हैं?
- चेहरे पर तुरंत निखार आएगा।
- डेड स्किन हटाएगा।
- स्किन टोन सुधरेगी।
- चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।
- किसी भी स्किन टाइप पर सूट करेगा।
अन्य टिप्स
- अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो दूध की जगह दही का इस्तेमाल करें।
- ऑयली स्किन है तो नींबू की मात्रा थोड़ा बढ़ा सकते हैं।
- हफ्ते में 1 बार ये घरेलू फेशियल करें, स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।