
अपडेटेड 15 September 2025 at 22:09 IST
Parlour Glow: नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत, 5 मिनट में करें घर पर फेस क्लीन-अप, चेहरा हो जाएगा साफ और लौट आएगा खोया निखार
पार्लर जाने का समय हर किसी के पास नहीं होता, लेकिन चेहरे की सफाई और ग्लो हर किसी के लिए जरूरी है। अगर आप चाहें तो सिर्फ 5 मिनट में घर पर ही आसान फेस क्लीन-अप कर सकती हैं। यह न सिर्फ स्किन को साफ करता है बल्कि चेहरा फ्रेश और दमकता हुआ दिखने लगता है। आइये जानते हैं सभी स्टेप्स, जिनकी मदद से 5 मिनट में चमक जाएगी चेहरे की त्वचा-
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/6
|
|

फेस क्लीन-अप के स्टेप्स
स्टेप 1: क्लींजिंग
- कॉटन पैड पर गुलाब जल लें और पूरे चेहरे को साफ करें।
- इससे धूल, पसीना और ऑयल निकल जाएगा।
2/6
|
|

स्टेप 2: स्क्रबिंग
- एक चम्मच बेसन + थोड़ा दूध + चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इसे चेहरे पर हल्के हाथों से 2 मिनट तक गोल-गोल मसाज करें।
- यह डेड स्किन हटाकर पोर्स साफ करेगा।
Advertisement
3/6
|
|

स्टेप 3: मसाज
- ऐलोवेरा जेल या कच्चे दूध से चेहरे पर मसाज करें।
- मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और स्किन पर नेचुरल ग्लो आएगा।
4/6
|
|

स्टेप 4: फेस पैक
- दही और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।
- 1 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- यह तुरंत स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बना देगा।
Advertisement
5/6
|
|

फेस क्लीन-अप के फायदे
- चेहरे की गहराई से सफाई होती है।
- डेड स्किन और टैनिंग हटती है।
- चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
- महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है।
6/6
|
|

कितनी बार करें फेस क्लीन-अप?
इस 5 मिनट होम फेस क्लीन-अप को हफ्ते में 2 बार जरूर करें और घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 15 September 2025 at 22:09 IST