
Oily Skin Face Clean Up Tips: चेहरे पर जमे ऑयल को क्लीन करने के लिए कॉफी से करें 5 मिनट में क्लीन-अप, त्वचा करेगी Glow
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो चेहरा दिनभर में कई बार चिपचिपा और गंदा दिखने लगता है। बार-बार चेहरा धोने पर भी ऑयल दोबारा जमा हो जाता है, जिससे स्किन डल और अनइवन दिखने लगती है। ऐसे में जरूरत होती है एक ऐसे क्लीन-अप रूटीन की, जो सिर्फ 5 मिनट में आपकी स्किन को गहराई से साफ कर दे और नेचुरल ग्लो भी लाए। इसके लिए किचन में रखी कॉफी आपके काम में आ सकती है। तो आइए जानें कॉफी से घर पर 5 मिनट में फेस क्लीन-अप करने का आसान तरीका -
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कॉफी के त्वचा को फायदे
कॉफी त्वचा की डेड सेल्स हटाती है, जिससे स्किन ब्राइट दिखती है। ये ऑयल बैलेंस कर पिंपल्स को रोकती है।
कॉफी स्किन को डी-टॉक्सिफाई करती है और पोर्स को साफ करती है। चेहरे को देती है एक फ्रेश, इंस्टेंट ग्लो।
Image: FreepikAdvertisement
कॉफी फेस क्लीन-अप के स्टेप्स
Step 1: क्लींजिंग
- सबसे पहले चेहरा फेसवॉश से धो लें ताकि ऊपर की गंदगी और ऑयल निकल जाए।\
- चेहरे को हल्के हाथों से टॉवेल से पोंछ लें।
Step 2: कॉफी स्क्रब
1 चम्मच कॉफी पाउडर और दही या गुलाब जल को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें।
Image: FreepikAdvertisement
2 मिनट तक गोल-गोल मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। खासकर नाक, माथे और ठुड्डी पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि यहां ऑयल ज्यादा जमा होता है।
Image: Freepik/ Shutterstock
Step 3: फेस पैक
- स्क्रब के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
- 1 चम्मच कॉफी के साथ मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर पतली परत लगाएं।
- 2 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
Step 4: मॉइस्चराइजर
- क्लीन-अप के बाद चेहरा पोंछें और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं।
- ये स्किन को हाइड्रेशन देगा और ऑयल बैलेंस बनाए रखेगा।
अन्य जरूरी टिप्स
- हफ्ते में 2 बार ये क्लीन-अप करें।
- क्लीन-अप के बाद धूप में तुरंत न जाएं।
- अगर स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट कर लें।
सिर्फ 5 मिनट का ये कॉफी क्लीन-अप आपकी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल, डस्ट और डेड सेल्स हटाकर उसे देगा एक नेचुरल ग्लो। नियमित इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश, क्लीन और पिंपल-फ्री रहेगा।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।