
अपडेटेड 23 August 2025 at 23:25 IST
Sugar Craving: डाइट में मीठा खाने को ललचा रहा दिल? तो मौजूद हैं ये हेल्थी ऑप्शन, नहीं बढ़ेगा वजन
Sugar Craving: वेट लॉस जर्नी में सबसे पहले मीठा छोड़ने की ही सलाह दी जाती है। मीठा आपकी सेहत के साथ साथ आपकी स्किन के लिए भी बेकार होता है। ऐसे में आप अपनी शुगर क्रेविंग को इन ऑप्शन के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप यहां दिए गए कुछ हेल्थी ऑप्शन ट्राय कर सकते हैं। इससे क्रेविंग भी कम होगी और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।
Image: Freepik
सबसे बढ़िया ऑप्शन है ताजा फल। इनमें नैचुरल शुगर होता है और ये फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं। खासतौर पर एप्पल और बेरीज काफी फायदेमंद होते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

चॉकलेट खाने का दिल करे तो आप डार्क चॉकलेट ट्राय कर सकते हैं। इसमें कम मात्रा में शुगर होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स ना केवल क्रेविंग कम करते हैं, बल्कि आपका तनाव भी कम हो जाता है।
Image: Freepik
खजूर भी प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं। आप खजूर को मेवों के साथ मिलाकर एक टेस्टी सा स्नैक भी बना सकते हैं। इनमें मिठास और प्रोटीन का बढ़िया बैलेंस होता है। खजूर फाइबर से भी भरपूर होते हैं।
Image: CanvaAdvertisement

आप बहुत सी चीजों में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीक योगर्ट में शहद और फल मिला लीजिए और आपका प्रोटीन से भरपूर स्नैक तैयार है जो आपकी शुगर क्रेविंग भी मिटा देगा।
Image: Freepik
आप चीया पुडिंग भी बना सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चीया सीड्स को बादाम के दूध या नारियल के दूध में रात भर भिगोएं। अगले दिन उसमें फल और मेवा डाल दें। फिर स्वाद के लिए शहद या मेपल सिरप यूज करें।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 23:25 IST