how to clean sticky and dirty kitchen gas using detergent at home

Dirty Kitchen: किचन के चिकने और चिपचिपे गैस की गंदगी साफ करने के लिए डिटर्जेंट के साथ मिलाकर बनाएं मुफ्त का घोल, रसोई जाएगी चमक

हम सभी की रसोई में खाना बनता है और ऐसे में हर दिन तेल, मसाले और खाना पकाने के कारण गैस स्टोव और आसपास की जगह पर चिकनाई जम जाती है। यह गंदगी धीरे-धीरे इतनी चिपचिपी हो जाती है कि साधारण कपड़े से पोंछने पर भी साफ नहीं होती है। ऐसे में हर बार महंगे क्लीनर खरीदना जरूरी नहीं है। आप चाहें तो घर पर ही एक आसान और मुफ्त का घोल बनाकर इस जिद्दी गंदगी से छुटकारा पा सकती हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कैसे बनाएं यह घोल?

  • सबसे पहले एक बाल्टी गुनगुना पानी लें।
  • इसमें 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डालें।
  • अब इसमें नींबू का रस डाल दें।
  • अच्छे से मिलाकर यह घोल तैयार कर लें।
Image: Shutterstock
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस्तेमाल करने का तरीका?

सबसे पहले गैस स्टोव और आस-पास की जगह को सूखे कपड़े से पोंछ लें। अब स्पंज या मोटे कपड़े को इस घोल में भिगोकर गैस पर जमी चिकनाई वाली जगह पर रगड़ें।

 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

5-10 मिनट तक घोल को गैस पर लगा रहने दें, ताकि गंदगी नरम हो जाए। इसके बाद साफ पानी से गीले कपड़े को पोंछकर सारी जगह चमका लें। आखिर में सूखे कपड़े से गैस और स्लैब को पोछ दें।

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्या हैं फायदे?

  • यह घोल बिल्कुल सस्ता और घर पर आसानी से बन जाता है।
  • इससे गैस और किचन स्लैब पर जमी गंदगी और चिकनाई आसानी से निकल जाती है।
  • नींबू की वजह से बदबू भी खत्म हो जाती है और रसोई महक उठती है।
Image: Shutterstock
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अन्य क्लीनिंग टिप्स

अक्सर किचन में खाना बनाते समय तेल मसाले गिरना लाजमी है। इसलिए हर बार किचन में खाना बनाने के बाद स्लैब और गैस पर कपड़े से सफाई जरूर करें। 
 

Image: Freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसा करने से जिद्दी दाग जमेंगे नहीं और आपको मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। वहीं इस क्लीनर को आप हफ्ते में 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड