
अपडेटेड 9 September 2025 at 20:57 IST
Dirty Bucket: नहाने की बाल्टी में साबुन के जम गए हैं जिद्दी दाग? बस 2 रुपये के घोल से करें इसे साफ, दिखेगी नई जैसी
नहाने की बाल्टी रोजाना पानी और साबुन के इस्तेमाल से जल्दी गंदी हो जाती है। उस पर साबुन और पानी के दाग जम जाते हैं, जिन्हें सिर्फ पानी से धोने पर हटाना मुश्किल होता है। धीरे-धीरे ये दाग बाल्टी को पीला और बदरंग बना देते हैं। बता दें कि बस 2 रुपये के आसान घरेलू घोल से आप अपनी पुरानी बाल्टी को भी नई जैसी चमका सकती हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/5
|
|

क्यों जमते हैं दाग?
जब हम बाल्टी में साबुन या शैंपू का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें मौजूद केमिकल और पानी के खनिज मिलकर सफेद परत जैसा दाग बना देते हैं। समय पर साफ न करने पर ये दाग जिद्दी हो जाते हैं।
Image: X2/5
|
|

किन चीजों से बनाएं घोल?
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- आधा कप सिरका
Advertisement
3/5
|
|

इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले बाल्टी खाली करके सुखा लें। दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें। अब उस पर धीरे-धीरे सिरका डालें। इसमें झाग बनेगा, जो दाग को अपने आप निकालेगा।
4/5
|
|

इसे 10–15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद किसी ब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथ से रगड़ें। साफ पानी से धोकर बाल्टी को सूखा लें।
Image: FreepikAdvertisement
5/5
|
|

क्या हैं फायदे?
- पुराने से पुराने साबुन के दाग भी आसानी से निकल जाएंगे।
- बाल्टी बिना ज्यादा मेहनत के चमकदार और नई जैसी दिखेगी।
- यह तरीका प्लास्टिक और स्टील दोनों बाल्टियों के लिए कारगर है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 9 September 2025 at 20:57 IST