
अपडेटेड 1 August 2025 at 16:49 IST
Dirty Kitchen Sink : गंदे बर्तनों की वजह से किचन सिंक से आने लगी है बदबू? तो इस सस्ते घोल से करें सफाई, रसोई से आएगी खुशबू
किचन सिंक घर की सबसे जरूरी जगहों में से एक है, लेकिन जब वहीं से बदबू आने लगे तो पूरा माहौल खराब हो जाता है। खासकर जब बर्तन देर तक सिंक में पड़े रहें, तो वहां से सड़ी सी गंध आने लगती है, लेकिन बिना महंगे क्लीनर खरीदे भी आप केवल कुछ सस्ती चीजों की मदद से सिंक को फिर से चमका सकते हैं और बदबू को दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू घोल जिसे आप सिर्फ 5 रुपये में बना सकते हैं -
- फोटो गैलरी
- 2 min read

घोल बनाने की सामग्री:
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 कप सिरका
- 1 कप गर्म पानी
- नींबू का रस
- ब्रश

कैसे करें किचन सिंक की सफाई?
सारे बर्तन हटा दें और सिंक को साफ पानी से धो लें ताकि मोटी गंदगी हट जाए। सिंक के ड्रेन और जगह पर अच्छी मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़क दें।
Image: freepikAdvertisement

यह बदबू और जमी हुई चिकनाई को हटाने में मदद करता है। सोडा के ऊपर धीरे-धीरे सिरका डालें। दोनों के मिलते ही झाग बनना शुरू हो जाएगा। यह रिएक्शन गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है।
Image: Shutterstock
इस घोल को सिंक में कुछ देर ऐसे ही रहने दें ताकि सारी गंदगी अपने आप निकलने लगे। अब नींबू का रस डालकर ब्रश या स्क्रब से पूरी जगह को रगड़ें। नींबू की खुशबू सिंक को ताजगी देगी।
Image: Freepik
Advertisement

अब ऊपर से गर्म पानी डालें ताकि बची हुई गंदगी बह जाए और ड्रेन भी साफ हो जाए।
Image: Shutterstock
अन्य टिप्स:
हर हफ्ते एक बार इस तरह से सिंक की सफाई जरूर करें। साथ ही, बर्तन ज्यादा देर तक सिंक में जमा न होने दें। इससे बदबू की समस्या होगी ही नहीं।
Image: Freepik
क्या है इस नुस्खे के फायदे?
- सिंक से बदबू गायब होगी।
- कीटाणु और बैक्टीरिया का सफाया होगा।
- रसोई में आएगी ताजगी और खुशबू।
- कोई महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 16:49 IST