how to clean smelly and dirty kitchen sink drainage pipe

Dirty Kitchen Sink Pipe: किचन के सिंक की गंदी और बदबूदार प्लास्टिक बेसिन पाइप को चकाचक बनाएगा 5 रुपये में बना किफायती घोल, रसोई जाएगी महक

हम सभी रोजाना किचन की सफाई करते हैं, लेकिन जब बात आती है सिंक के नीचे लगी प्लास्टिक पाइप की, तो लोग अक्सर उसे नजरअंदाज कर देते हैं। धीरे-धीरे उसमें जमा गंदगी और चिकनाई से बदबू आने लगती है, और पूरी रसोई का माहौल बिगड़ जाता है। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा आसान और सिर्फ 5 रुपये में बनने वाला देसी घोल, जो गंदी और बदबूदार पाइप को चकाचक कर देगा।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घोल बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/2 कप सफेद सिरका
  • 1/2 नींबू
  • गरम पानी 
Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कैसे बनाएं घोल?

सबसे पहले पाइप के मुंह में सीधे 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब ऊपर धीरे-धीरे 1/2 कप सफेद सिरका डालें। अब कुछ सेकंड इंतजार करें, दोनों चीजें मिलकर झाग बनाने लगेगी।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद पाइप में नींबू का रस डालें । आखिर में 1 लीटर गरम पानी धीरे-धीरे डालें, ताकि पूरी गंदगी बह जाए।

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्या हैं इस उपाय के फायदे?

  • पाइप की अंदरूनी चिकनाई और गंदगी साफ हो जाएगी। 
  • जमी हुई मैल और फंगस हटेगी। 
  • बदबू पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
  • किचन में ताजगी और महक बनी रहेगी। 
Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कब-कब करें ये उपाय?

  • हफ्ते में कम से कम 1 बार जरूर करें।
  • अगर ज्यादा गंदगी जमा हो गई है, तो 3 दिन लगातार करें।
Image: Canva
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस बात का रखें ख्याल

गर्म पानी डालते समय ध्यान दें कि पाइप प्लास्टिक का है, तो ज्यादा उबलता पानी न डालें। हल्का गरम पानी ही बेहतर है।

Image: Canva
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड