how-to-clean-dirty-washbasin-mirror-bathroom-mirror-water-stains-cleaning tips-gande sheeshe ki safai kaise karen

Dirty Washbasin Cleaning Tips: वॉश बेसिन के ऊपर लगे शीशे पर जमे है पानी के दाग? इन 5 तरीकों से करें साफ; हो जाएगा चमाचम

Dirty Washbasin Mirror Cleaning Tips: बाथरूम का वॉश बेसिन और उसके ऊपर लगा शीशा रोज इस्तेमाल में आता है। ऐसे में उस पर पानी के दाग, साबुन के निशान और धूल जमा हो जाती है, जिससे वह गंदा और धुंधला दिखने लगता है। अगर आप भी इन जिद्दी दागों से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप अपने शीशे को फिर से चमका सकते हैं। तो जानते हैं 5 आसान और असरदार तरीके-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिरका आएगा काम: सिरका नेचुरल क्लीनर है। एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका मिलाकर इसे शीशे पर स्प्रे करें और 2-3 मिनट छोड़ दें। साफ कपड़े या अखबार से पोंछ लें। शीशा चमकदार हो जाएगा।
 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नींबू करेगा कमाल: नींबू में मौजूद एसिड दाग हटाने में मदद करता है। नींबू का रस निकालकर सीधे दाग वाली जगह पर लगाएं। 5 मिनट बाद सूखे कपड़े से साफ कर लें। इससे शीशे पर जमी सफेदी और दाग गायब हो जाएंगे।

 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बेकिंग सोडा का पेस्ट: जिद्दी दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा फायदेमंद है। बेकिंग सोडा में थो पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दाग पर हाथ से रगड़ें। फिर गीले कपड़े से साफ कर लें। दाग आसानी से हट जाएंगे।
 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लिक्विड साबुन: दाग गहरे नहीं हैं, तो यह तरीका काफी है। गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड साबुन मिलाएं। कपड़े को इसमें डुबोकर शीशा साफ करें। बाद में सूखे कपड़े से पोंछ लें। शीशा साफ और फ्रेश दिखेगा।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अखबार से करें फिनिशिंग: क्लीनिंग के बाद फाइनल टच देना जरूरी है। शीशे को साफ करने के बाद अखबार से पोंछें। इससे कोई दाग या लकीर नहीं रहेगी और शीशा चमक उठेगा।
 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हफ्ते में कम से कम 2 बार शीशा साफ करें। हार्ड पानी के दाग जल्दी जमते हैं, इसलिए नियमित सफाई जरूरी है। बहुत जोर से रगड़ने से बचें, इससे शीशा खराब हो सकता है।

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन आसान घरेलू तरीकों से आप अपने वॉश बेसिन के शीशे को बिना ज्यादा मेहनत के चमाचम बना सकते हैं। अब आपका बाथरूम हमेशा साफ और चमकदार दिखेगा। 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड