how to clean dirty and sticky gas stove of kitchen using homemade ingredients

Kitchen Cleaning: किचन के चिपचिपे गैस स्टोव से हो गए हैं परेशान, मुफ्त में बना लें ये घोल; रसोई दिखेगी चकाचक

Dirty Kitchen Cleaning Tips: गैस स्टोव पर जम चुकी चिकनाहट और गंदगी को साफ करना हर किसी के लिए सिरदर्द बन जाता है। रोज खाना बनाते समय तेल की छींटें और मसाले गैस पर जम जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे स्टोव चिपचिपा हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा घरेलू घोल, जिसे आप घर की ही चीजों से बना सकते हैं और वो भी बिना एक रुपया खर्च किए।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्यों जरूरी है गैस स्टोव की सफाई?

  • स्टोव की गंदगी से बैक्टीरिया और कीटाणु पनप सकते हैं।
  • गंदगी गैस की आंच को धीमा कर सकती है।
  • अच्छी सफाई से रसोई साफ-सुथरी और खुशबूदार रहती है।
Image: Meta - AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गैस स्टोव साफ करने के लिए कैसे बनाएं घोल

सामग्री:

  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच सिरका 
  • 1 कप गर्म पानी
  • एक स्प्रे बोतल या कोई कटोरी
  • पुराना टूथब्रश या स्क्रबिंग पैड
Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालें। फिर उसमें नींबू का रस डालें। इन दोनों के मिलते ही झाग बनने लगेगा। अब इसमें एक चम्मच सिरका मिलाएं और ऊपर से गर्म पानी डालें। 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन सभी को अच्छे से मिक्स करें। इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें या सीधे कटोरी से इस्तेमाल करें। जहां-जहां गैस पर चिकनाहट या दाग लगे हैं, वहां ये घोल डालें या स्प्रे करें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब पुराने टूथब्रश या स्क्रब पैड से रगड़ें। इससे दाग आसानी से निकल जाएंगे।एक साफ गीले कपड़े से पोछ लें और गैस स्टोव सूखने दें।

Image: Pexels
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गैस स्टोव को साफ रखने के आसान टिप्स

  • हर रात खाना बनाने के बाद स्टोव को हल्के गीले कपड़े से पोछें।
  • हफ्ते में 1 बार बेकिंग सोडा वाला घोल जरूर लगाएं।
  • स्टील स्टोव पर नींबू और नमक का इस्तेमाल भी कारगर है।
Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घोल के फायदे?

  • ये घरेलू घोल पूरी तरह से केमिकल-फ्री है।
  • इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें रसोई में ही मिल जाती हैं।
  • आपकी गैस स्टोव फिर से चमकने लगेगी और बदबू भी खत्म हो जाएगी।
Image: Pexels
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड