how to check the quality of flour roti banana ke liye atta kaise khareede

Milavati Atta: किचन में रखा आटा मिलावटी तो नहीं? जानें कैसे करें सही आटे की पहचान

आजकल बाजार में मिलावटी चीजें अधिक मात्रा में देखने को मिल रही है। खाने-पीने की हर चीज में कहीं न कहीं मिलावट देखने को मिल ही जाती है, और आटा भी इससे अछूता नहीं है। रोजाना इस्तेमाल होने वाला गेहूं का आटा अगर मिलावटी हो, तो ये आपकी सेहत के लिए जहर बन सकता है। आटे में अक्सर खराब क्वालिटी का मैदा, चॉक पाउडर, स्टार्च या अन्य हानिकारक चीजें मिलाई जाती हैं जो शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप जानें कैसे करें सही आटे की पहचान।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जलाकर देखें

एक चुटकी आटा लेकर उसे धूप या गैस पर जला दें। सही आटा जलने पर हल्की सी गेहूं की खुशबू आएगी। वहीं मिलावटी आटे में  जलते समय प्लास्टिक जैसी बदबू आएगी और काला धुआं भी निकल सकता है।

Image: Canva
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक गिलास पानी में एक चम्मच आटा डालकर कुछ देर छोड़ दें। सही आटा धीरे-धीरे नीचे बैठ जाएगा और पानी हल्का दूधिया दिखेगा। मिलावटी आटा ऊपर तैरता रहेगा या पानी का रंग पूरी तरह सफेद हो जाएगा।

Image: Canva
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आयोडीन टेस्ट

एक गिलास पानी में आटा घोलें। उसमें कुछ बूंद आयोडीन की डालें। सही आटे में आयोडीन का रंग नहीं बदलेगा। वहीं अगर उसमें स्टार्च मिला है, तो रंग काला या नीला हो जाएगा। 

Image: Canva
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चख कर जांचें

थोड़ा सा आटा जीभ पर रखें। सही आटे में हल्की मीठास या बिल्कुल बेस्वाद होगा। वहीं चॉक जैसी भावना या कड़वाहट महसूस हो, तो ये मिलवाती हो सकता है। 

Image: Canva
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पैकिंग और ब्रांड पर ध्यान दें

  • हमेशा किसी भरोसेमंद ब्रांड का पैक्ड आटा खरीदें।
  • लेबल पर “FSSAI” का लोगो और मैन्युफैक्चरिंग/एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
Image: Canva
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मिलावटी आटा खाने के नुकसान

  • पेट दर्द और गैस की समस्या।
  • पाचन तंत्र पर बुरा असर। 
  • शरीर में जहर फैलने का खतरा।  
  • लिवर और किडनी पर नकारात्मक असर।  
Image: canva
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कैसे रखें ध्यान?

  • आटे को सूखी और ठंडी जगह पर रखें।
  • समय-समय पर आटे की क्वालिटी चेक करते रहें।
  • शक हो तो तुरंत ब्रांड बदलें और जांच कराएं।
Image: FreePik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड