
अपडेटेड 12 July 2025 at 15:24 IST
Termites Remedies: बरसात में दीमक से हैं परेशान, लाखों के फर्नीचर को बचाने के लिए फ्री में करें ये उपाय
बरसात के मौसम में नमी बढ़ने से कीड़े-मकोड़ों की संख्या अचानक काफी बढ़ जाती है। जिनमें एक सबसे बड़ा सिरदर्द बन जाता है वो है दीमक। ये कीड़े अक्सर लकड़ी, किताबें और दीवारों के भीतर अपना घर बना लेते हैं। महंगे फर्नीचर से लेकर दरवाजे तक को धीरे-धीरे ये कीड़ा खोखला कर देता है। तो अगर दीमक से नेचुरल तरीके से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय जरूर अपनाएं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बारिश में अगर आप भी दीमक से परेशान हैं और घर में रखे लाखों के फर्नीचर को बर्बाद होने से बचाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। हम बताने जा रहे हैं दीमक का परमानेंट इलाज...

नमक को गर्म पानी में मिलाकर लकड़ी या फर्श पर स्प्रे करें। जिल जगह पर धूप बिल्कुल नहीं आती हो वहां ये स्प्रे जरूर करें। यह दीमक को धीरे-धीरे खत्म करने में मदद करता है।
Image: ShutterstockAdvertisement

नीम के तेल को कपड़े में भिगोकर फर्नीचर या दीमक प्रभावित जगहों पर लगाएं। नीम में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व दीमक को मारने में कारगर हैं
Image: freepik
सिरका और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर एक नेचुरल स्प्रे तैयार कर सकते हैं। फर्नीचर पर इसका स्प्रे करें। सफेद सिरका और नींबू दीमक को मारने में असरदार साबित होता है।
Image: FreepikAdvertisement

एक बोतल में बोरिक एसिड लें और उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे दीमक वाली जगह या बेड और दरवाजों के आसपास, लकड़ी वाली चीजों के पास डाल दें। इससे दीमक और दूसरे कीड़े भी भाग जाएंगे।
Image: freepik
दीमक नमी और अंधेरे में पनपती हैं। ऐसे में फर्नीचर, किताबें या दीमक लगी चीजों को 2–3 दिन तक धूप में रखें, जिससे दीमक मर जाएं।
Image: freepik
अब आप स्प्रे बोतल में 80% मिट्टी का तेल और 20% पानी को लेकर स्प्रे बनाएं। इन दोनों को ढक्कन लगाकर अच्छे से मिलाएं। फिर प्रभावित जगहों पर इसका छिड़काव करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 July 2025 at 15:23 IST