
अपडेटेड 18 May 2025 at 17:10 IST
Rough Hair: झाड़ू जैसे बाल भी हो जाएंगे सिल्की, बस करें ये काम
How can I Soften my Rough Hair Naturally? गर्मी में अक्सर लोगों को झाड़ू जैसे बालों की समस्या यानि रूखे बालों की समस्या का सामना करना पड़ता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कुछ लोगों के बाल इतने ज्यादा रूखे हो जाते हैं कि वो झाड़ू जैसे नजर आते हैं। इन्हें दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम सकते हैं।
Image: Freepik
आप अपने बालों में नारियल का तेल लगा सकते हैं। ऐसे में आप रोज रात को सोने से पहले नारियल के तेल से अपने सिर की मालिश करें।
Image: FreepikAdvertisement

आप सिर धोने से एक घंटा पहले नारियल तेल लगा सकते हैं और माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं। ऐसा करने से न केवल बाल मजबूत होंगे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा।
Image: Freepik
आप सिर में दही और शहद को लगा सकते हैं। ये दोनों बालों को सॉफ्ट बना सकते हैं। ऐसे में आप दोनों को मिक्स करके अपने बालों में लगाएं फिर...
Image: FreepikAdvertisement

आधे घंटे बाद अपने बालों को धो लें। इस मिश्रण के इस्तेमाल से बालों की ड्राइनेस भी दूर हो सकती है और यह बालों को चमकदार बनाता है।
Image: Freepik
आप अपने बालों में अंडा और ऑलिव ऑयल को लगा सकते हैं। ये दोनों ही न केवल बालों को चिकना बनाते हैं बल्कि इन्हें चमकदार भी बनाते हैं।
Image: Freepik
आप अपने बालों में एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल न केवल बालों को ठंडक देता है बल्कि बालों को सुंदर भी बनाता है।
Image: Freepik
ऐसे में आप बालों को धोने से तकरीबन आधे घंटे पहले अपने बालों में एलोवेरा जेल लगाएं। इससे फायदा होगा।
Image: Freepik
आप अपने बालों में मेथी के बीज भी लगा सकते हैं। मेथी के बीज बालों के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में आप मेथी के बीजों को पीसें और…
Image: Freepik
बने मिश्रण को बालों में लगाएं। बता दें कि इससे बाल टूटने भी बंद हो जाएंगे और बाल चमकदार भी नजर आएंगे।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 May 2025 at 17:10 IST