
Homemade Cola: गर्मी में घर पर बनाएं ठंडी-ठंडी मसाला कोला, भूल जाएंगे बाजार की कोल्ड ड्रिंक का स्वाद
How To Make Cola At Home: गर्मी का मौसम आते ही ठंडे चीजें पीने का मन करता है। ऐसे में लोग अक्सर बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स की ओर भागते हैं, लेकिन इनमें ज्यादा शुगर और केमिकल्स होते हैं जो सेहत के लिए सही नहीं होते। ऐसे में क्यों न घर पर ही एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक बनाई जाए? आज हम आपको बताएंगे घर पर मसाला कोला बनाने की आसान रेसिपी, जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी बेहतर है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
जरूरी सामग्री: 1 गिलास ठंडा सोडा, 1 नींबू का रस, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1-2 छोटा चम्मच शहद , कुछ पुदीने के पत्ते, बर्फ के टुकड़े
Image: Freepik
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले एक गिलास लें और उसमें बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसमें नींबू का रस और शहद डालें। इसके बाद काला नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
Image: AIAdvertisement
अब ऊपर से ठंडा सोडा डालें। अंत में पुदीने के पत्तों से गार्निश करें। आपकी ठंडी-ठंडी मसाला कोला तैयार है। इसमें केमिकल्स नहीं होते, इसलिए यह सेहत के लिए बेहतर है।
Image: AI
पाचन में मदद करता है, क्योंकि इसमें काला नमक और जीरा डाला जाता है। शरीर को ठंडक देता है। शुगर कंट्रोल में रख सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
अगर ज्यादा चटपटा स्वाद चाहिए तो थोड़ा चाट मसाला भी डाल सकते हैं। बच्चों के लिए इसे थोड़ा मीठा रखें। आप इसमें संतरे या अनार का जूस मिलाकर नया फ्लेवर भी बना सकते हैं।
Image: Freepik
इस गर्मी, बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स छोड़कर घर की हेल्दी मसाला कोला ट्राय करें। ये ना सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखती है।
Image: Freepik