
Flaxseed Hair Gel: झड़ते बालों की समस्या अब जड़ से होगी खत्म, अलसी से घर पर बनाएं ये 4 हेयर जेल, लहराने लगेंगी जुल्फें
Flaxseed Hair Gel: अगर आप बालों को नेचुरल तरीके से मजबूत, घना और चमकदार बनाना चाहते हैं तो अलसी के बीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देने और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। पानी में उबालने पर अलसी से तैयार होने वाला जेल स्कैल्प को हाइड्रेट रखने और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में हेल्पफुल होता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अलसी- एलोवेरा का मिक्चर काफी फायदेमंद है। इसके लिए अलसी बीज को दो कप पानी में उबालकर जेल तैयार करें और छानने के बाद एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे इस्तेमाल करने से बाल मुलायम, चमकदार और हेल्दी रहते हैं।
अलसी के जेल में 10 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि कोई भी एलर्जी की संभावना न रहे।
Image: freepikAdvertisement
अलसी के जेल में पिघला हुआ नारियल तेल मिलाकर इस्तेमाल करें। ये बालों में नेचुरल चमक लाने- उन्हें पोषण देने में मदद करता है। इसे लंबे समय तक बालों में लगाकर नहीं रखना चाहिए, बाल भारी महसूस हो सकते हैं।
Image: freepik
अलसी- पानी से तैयार जेल का उपयोग कर सकते हैं। दो कप पानी में अलसी के बीज उबालकर तैयार किया गया यह जेल सभी प्रकार के बालों के लिए बेहतर माना जाता है। इसे बालों पर लगभग एक घंटे तक लगाकर रखा जा सकता है।
Image: freepikAdvertisement
अलसी का जेल के बेहतर परिणाम के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी फूड जरूरी है। पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी तरह की जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तुरंत बंद कर दें।
Image: freepik
महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय अलसी से बना घरेलू जेल बालों की देखभाल का आसान और किफायती ऑप्शन होता है। रोजाना, सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह बालों को हेल्दी, मजबूत और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
Image: freepik