
अपडेटेड 7 August 2025 at 23:29 IST
Dirty Kitchen Cleaning: किचन की स्लैब से नहीं हो रहे जिद्दी तेल के निशान साफ? तो इस सस्ते घोल से करें सफाई, चकाचक दिखेगी रसोई
किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन यहां सबसे जल्दी गंदगी भी जमा होती है, खासकर खाना बनाते समय स्लैब पर जिद्दी तेल और मसाले के दाग रह जाते हैं। इन्हें जितना भी रगड़ो, ये निशान आसानी से नहीं जाते हैं। वहीं मार्केट में मिलने वाले क्लीनर महंगे भी होते हैं और उनमें केमिकल भी भरे होते हैं। ऐसे में एक घरेलू और सस्ता उपाय आपके बहुत काम आ सकता है। आइए जानें ऐसा एक आसान और असरदार घरेलू घोल जिससे आपकी किचन स्लैब एकदम चमक उठेगी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

किन चीजों से बनाएं क्लीनर?
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 कप सफेद सिरका
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 कप गर्म पानी
- स्प्रे बोतल

कैसे बनाएं सस्ता क्लीनर?
एक बाउल में बेकिंग सोडा लें। अब उसमें धीरे-धीरे सिरका मिलाएं। घोल में हल्का झाग उठेगा। इसके बाद उसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स करें।
Image: FreepikAdvertisement

अब गर्म पानी मिलाएं और अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें या सीधे कपड़े की मदद से इस्तेमाल करें।
Image: Freepik
कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले किचन स्लैब से कचरा हटा दें। अब इस घोल को स्लैब पर स्प्रे करें या कपड़े से लगाएं। कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि दाग अपने आप हटने लगे।
Advertisement

स्क्रबर या पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। आखिर में साफ पानी से कपड़ा भिगोकर पोछ दें।
Image: Shutterstock
क्या है फायदे?
- तेल और मसाले के दाग चुटकियों में साफ हो जाएंगे।
- कोई तेज केमिकल नहीं है, जिससे स्किन को भी नुकसान नहीं होगा।
- नींबू और सिरके की खुशबू से किचन भी महकेगी।
- स्लैब पर चमक आएगी।

हर 2-3 दिन में इस घरेलू क्लीनर से स्लैब साफ करते रहें। इससे न सिर्फ सफाई बनी रहेगी, बल्कि बैक्टीरिया और बदबू से भी राहत मिलेगी।
Image: CanvaPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 August 2025 at 16:34 IST