
अपडेटेड 18 October 2025 at 17:27 IST
घी बनाते वक्त पान का पत्ता डालने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे, जान लें दादी-नानी का कमाल का नुस्खा
Ghee Making Tips: भरतीय रसोई में देसी घी को काफी अहम हिस्सा माना गया है, ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं होता है। ज्यादातर महिलाएं आज भी घर में ही घी बनाना पसंद करती हैं, ताकि शुद्ध और खुशबू बनी रहे। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ महिलाएं घी बनाते वक्त उसमें एक ताजा हरा पान का पत्ता भी डालती हैं। ये एक पुराना घरेलू नुस्खा है, जिसके पीछे आयुर्वेद और साइंटेस्ट दोनों का कमाल छुपा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

घी में पान क्यों डालते हैं?
घी में पान के पत्ते को डाला जाता है क्योंकि ये घी के एक्स्ट्रा मॉइश्चर को सोख लेता है, जिससे घी लंबे समय तक खराब नहीं होता।
Image: Pexels
बढ़ जाती है घी की खुशबू
पान का पत्ता घी में डालने से एक नेचुरल अरोमा और हल्का सा फ्लेवर जुड़ जाता, जिससे खाना और टेस्टी बन जाता है।
Image: FreepikAdvertisement

देता है आयुर्वेदिक लाभ
पान के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो घी को शुद्ध रखते हैं और पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
Image: freepik
पान के पत्ते के साथ ये भी करें ट्राई
कई लोग घी बनाते वक्त करी पत्ता, मेथी दाना या मोरिंगा पत्ते भी डालते हैं ताकि टेस्ट और गुण दोनों बढ़ें।
Image: freepikAdvertisement

पुराना नुस्खा
दादी-नानी के इस पुराने नुस्खे में आज के हेल्दी लाइफस्टाइल का राज छुपा हुआ है। इससे नेचुरल, फ्रेग्रेंट और पौष्टिक घी बनकर तैयार होता है।
Image: freepikPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 October 2025 at 17:27 IST