
अपडेटेड 23 July 2025 at 12:44 IST
बारिश में मच्छरों ने कर दिया जीना हराम? अपनाएं ये आसान देसी उपाय, मिनटों में होगी छुट्टी
Mosquitoes: बारिश का मौसम आते ही घर में मच्छरों का आतंक फैल जाता है। अगर आप भी इस भिन्न-भिन्न की आवाज से तंग आ चुके हैं तो ये आसान से घरेलू उपाय अपनाएं और मच्छरों से निजात पाएं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

मानसून आ चुका है और अपने साथ ढेर सारी बीमारियां ला चुका है। इनमें से कुछ बीमारियां गंदगी और मच्छरों की वजह से भी होती हैं जिनसे छुटकारा पाने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं।
Image: Canva
मच्छरों की कपूर से दुश्मनी होती है। आप कपूर को पीसकर उसे जला दें। उसके धुएं से तुरंत मच्छर भाग जाएंगे। आप सोने से पहले कपूर जलाकर रख सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

मच्छरों को दूर रखने के लिए लैवेंडर ऑयल भी बड़े काम की चीज होती है। आप सोने से पहले इसे अपनी बॉडी पर लगा दें। इसकी खुशबू से मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे।
Image: Freepik
मच्छरों को खुद से कोसों दूर रखने के लिए आप अपने शरीर पर एलोवेरा और लौंग का तेल भी लगा सकते हैं। इसका मिश्रण तैयार करें और अपनी स्किन पर लगाएं।
Image: FreepikAdvertisement

पुदीने का स्प्रे भी मच्छरों को भगाने में काफी कारगर साबित होता है। स्प्रे बनाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों को उबाल लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें और घर में छिड़क लें।
Image: Unsplash
मच्छरों को दूर भगाने के लिए आप सिरका यानि विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में मिलाकर इसका स्प्रे बना लें और घर में चारों ओर छिड़क लें।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 July 2025 at 12:44 IST