Rat Control Tips

Rat Control Tips: घर में चूहों से हो गए हैं परेशान? 10 रुपये के इस घरेलू नुस्खे से बिना मारे पाएं छुटकारा

Rat Control Tips: घर में चूहों का आना एक बहुत ही आम समस्या है लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ये न केवल खाने-पीने की चीजों को बर्बाद करते हैं बल्कि पूरे घर में गंदगी भी फैलाते हैं। लोग अक्सर इन्हें भगाने के लिए जहर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे घर में मौजूद बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता है। इसलिए कुछ आसान और सुरक्षित तरीके अपनाकर आप बिना किसी खतरे के चूहों को घर से दूर रख सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खुले कूड़ेदान की गंध की तरफ चूहें भागते हैं। इसलिए कूड़ेदान का ढक्कन हमेशा बंद रखें और कचरे को नियमित रूप से घर से बाहर फेंकें ताकि गंदगी और बदबू न फैले।

Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चूहों को पुदीने की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। रूई के फाहे पर थोड़ा सा पेपरमिंट ऑयल लगाकर उन जगहों पर रखें जहां से चूहे आते हैं। इसकी गंध से वे दूर भाग जाते हैं।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चूहों को तेजपत्ते की खुशबू खाने की चीज लगती है, लेकिन इसे खाने के बाद वे इसे पचा नहीं पाते। घर के कोनों और स्टोर रूम में तेजपत्ते रखने से चूहे वहां आना बंद कर देते हैं।
 

Image: freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिटकरी का पाउडर चूहों के लिए बहुत परेशान करने वाला होता है। इसे चूहों के बिल के पास या उनके आने वाले रास्तों पर छिड़क दें। इसके कॉन्टैक्ट में आने से वे वहां से भाग जाएंगे।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चूहों के छिपने के जगहों या फिर उनके बिल में लाल मिर्च का पाउडर छिड़कना एक पुराना और असरदार तरीका है। इसकी तीखी गंध से चूहे उस जगह से दूर रहते हैं।

Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रसोई में खाने की चीजों को खुला न छोड़ें। राशन के सामान को डिब्बों में रखें। सिंक में गंदे बर्तन न छोड़ें और पालतू जानवरों के भोजन को भी रात भर खुला न रखें। भोजन न मिलने पर चूहे खुद घर छोड़ देंगे।
 

Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्टोर रूम या घर के बाहर जमा पुराने सामान, लकड़ियों के ढेर और कबाड़ को साफ करें, क्योंकि ये चूहों के छिपने की मेन जगह होते हैं। घर जितना साफ-सुथरा रहेगा, चूहों का बसेरा उतना ही कम होगा।

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड