Lizard Removal Tips

Lizard Removal Tips: बरसात के मौसम में आपके भी घर में मंडराने लगे छिपकली के बच्चे? इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत मिलेगा छुटकारा

Lizard Removal Tips: क्या बरसात के मौसम में आपके भी घर में भी अचानक छिपकली के छोटे छोटे बच्चे दिखाई देने लगे हैं। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करने की जरूरत नहीं है। यह इस बात का संकेत है कि आपके घर का माहौल उनके पनपने के लिए एकदम अनुकूल बन गया है। छिपकलियां अक्सर वहां अपना ठिकाना बनाती हैं जहां उन्हें भोजन, नमी और छिपने के लिए सेफ जगह मिल जाती है। इसके अलावा खुले में रखा खाना और घर में मौजूद कीड़े मकोड़े उन्हें तेजी से आकर्षित करते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

छिपकलियां के आने के रास्तों को करें बंद: दीवारों की दरारों, खिड़कियों और वेंटिलेशन के जरिए घर में घुसती हैं। इन रास्तों को बंद करें और घर की रेगुलर सफाई रखें ताकि उन्हें छिपने का कोई कोना न मिले।

Image: AI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

काली मिर्च का स्प्रे: एक स्प्रे बोतल में पानी और काली मिर्च या लाल मिर्च का पाउडर मिलाएं। इस घोल को उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकली के बच्चे अक्सर दिखते हैं। इसकी तीखी गंध से वे दूर भागती हैं।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लहसुन और प्याज: लहसुन की कलियां या कटा हुआ प्याज खिड़कियों और अलमारियों के कोनों में रखें। इनकी तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं होती और वे ऐसी जगहों से दूर रहती हैं।

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अंडे के छिलके: अंडे के छिलकों को साफ करके खिड़की या दरवाजों के पास रख दें। यह एक पुराना और असरदार नुस्खा है। छिपकलियां इन छिलकों की गंध या मौजूदगी से दूर भागती हैं। इन्हें समय-समय पर बदलते रहें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नमी को कम करें: नमी वाली जगहें छिपकलियों को बहुत पसंद हैं। रसोई और बाथरूम की अलमारियों को खुला रखें ताकि हवा लगती रहे। पानी का रिसाव हो तो उसे तुरंत ठीक करवाएं ताकि घर सूखा बना रहे।

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पौधे और नेफ्थलीन: 
घर में पेपरमिंट या नीलगिरी के पौधे लगाएं या इनके तेल का स्प्रे करें। अलमारी और सिंक के नीचे नेफ्थलीन की गोलियां रखें। इन्हें हमेशा खाने-पीने की चीजों से दूर रखें।

Image: AI
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड