
अपडेटेड 9 July 2025 at 19:02 IST
Healthy Ingredients in Flour: आंटा गूथते समय मिला दें ये 6 चीजें, रोटी बन जाएगी दवा; डायबिटीज-BP सब पर कंट्रोल
क्या आप जानते हैं डायबिटीज, हाई बीपी, जोड़ों का दर्द, हड्डियों की कमजोरी और पाचन की गड़बड़ी जैसी सैंकड़ों बीमारियों को सिर्फ रोटियों में थोड़ा सा बदलाव लाकर कम किया जा सकता है। जी हां रोटी बनाते समय गेहूं के आटे में अगर कुछ चीजों को मिला दिया जाए तो रोटी आयुर्वेदिक दवा बन जाएगी। जानतें हैं उन देसी सुपरफुड्स के बारे में....
- फोटो गैलरी
- 2 min read

आयुर्वेद के रिसर्च में यह पाया गया कि रोटियां आपकी सेहत की असली चाबी बन सकती हैं, अगर गेहूं के आटे में कुछ देशी
सुपरफुड्स को मिला दिया जाए तो।

अब जानते हैं 6 देसी सुपर फूड्स के बारे में जिन्हें आटे मिलाकर आप हेल्दी रोटी बना सकते हैं। साथ ही डायबिटीज, बीपी, जॉइंट पेन, पाचन की गड़बड़ी जैसी सैंकड़ों बीमारियों को भी दूर कर सकते हैं।
Image: freepikAdvertisement

जौ (बार्ली): बीपी और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है, खासकर दिल के मरीजों के लिए लाभकारी होता है।
गेहूं के आटे में इसे मिलाकर बनाने से हेल्दी रोटी बनती है।

मेथी दाना पाउडर: जोड़ों के दर्द और ब्लड शुगर लेवल को सुधारने में कारगर है। इसे हल्का भूनकर पाउडर बना लें और आटे में मिलाएं, लेकिन ध्यान रखें, ज्यादा मात्रा न हो, वरना रोटियां कड़वी हो सकती हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement

अलसी (फ्लैक्ससीड): ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का भंडार, पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। अगर दिल से जुड़ी समस्या या जोड़ों में दर्द हो, तो अलसी का पाउडर गेंहू के आटे में मिलाकर रोटी बनाएं।
Image: Freepik
अजवाइन: जब इसे गेहूं के आटे में अजवाइन को मिलाकर रोटी बनाई जाती है, तो यह न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि पेट की कई समस्याओं से भी बचाव करती है।
Image: Freepik
रागी (मडुआ): कैल्शियम का भरपूर स्रोत, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। गेहूं के आटे में इसे मिलाकर रोटी बनाने से जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत मिलती है।
Image: Pexels
तिल: इनमें मौजूद भरपूर कैल्शियम हड्डियों को स्टील जैसी मजबूती देता है। तिल के बीज मिलाकर बनी रोटियां न केवल स्वाद में भरपूर होती हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होती हैं।
Image: Freepik
सहजन (Moringa): इसके पत्तों से बना पाउडर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन A, C और E के साथ मिनरल्स भी पाए जाते हैं। थोड़ी से मात्रा में इसके पावउर को आटा में मिलाकर रोटी बनाएं।
Image: PixabayDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 18:56 IST