healthy habits to protect kidney from damage disease free fitness tips

अपडेटेड 15 November 2025 at 18:22 IST

Kidney Problem: आज ही से अपनाएं ये 5 आदतें, किडनी की बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह खून को फिल्टर करती है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालती है और पानी-नमक का संतुलन बनाए रखती है। लेकिन गलत लाइफस्टाइल, कम पानी पीना और ज्यादा नमक खाने जैसी आदतें धीरे-धीरे किडनी को कमजोर कर देती हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किडनी को फिट रखने के लिए रोजमर्रा की 5 सबसे जरूरी आदतें-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पर्याप्त पानी पिएं

  • दिनभर में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीने से किडनी को राहत मिलती है।
  • शरीर से टॉक्सिन आसानी से बाहर निकलते हैं और किडनी पर दबाव कम पड़ता है।
Image: Canva

camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नमक कम करें

  • बहुत ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, और हाई ब्लड प्रेशर किडनी का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है।
  • खाने में एक्स्ट्रा नमक डालने से बचें।
  • पैक्ड फूड, चिप्स, नमकीन और फास्ट फूड कम खाएं।
Image: Freepik

Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शुगर और प्रोसेस्ड फूड कम करें

  • ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड चीजें किडनी पर लोड बढ़ाते हैं।
  • मीठे पेय की जगह घर का ताजा नींबू पानी, नारियल पानी या सादा पानी लें।
Image: Pinterest

camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

करें एक्सरसाइज

  • व्यायाम किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 
  • स्वस्थ रहने के लिए रोज 30 मिनट वॉक, हल्का योग और स्ट्रेचिंग करें। 
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे किडनी पर दबाव कम पड़ता है। 
Image: Freepik

Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दवाओं का सेवन कम करें

  • बार-बार पेनकिलर लेना किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है।
  • सिरदर्द, बॉडी पेन या पीरियड दर्द के लिए बार-बार दवा लेना टालें।
  • हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें।
Image: Freepik

camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अन्य जरूरी टिप्स-

  • धूम्रपान और शराब का सेवन कम करें।
  • समय-समय पर किडनी और ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।
  • खाने में ताजी सब्जियां, फल और दालें शामिल करें।
  • साथ ही, वजन कंट्रोल में रखें।
Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 November 2025 at 18:22 IST