
अपडेटेड 8 July 2025 at 17:41 IST
Weight Loss: घटा रहे हैं वजन पर रात को लगती है जोरों की भूख? तो खाएं ये चीजें, कम कैलोरी में भर जाएगा पेट
आजकल बदलते लाइफस्टाइल के कारण हम सभी वजन को ज्यादातर घटाने में ही लगे रहते हैं। ऐसे में हम कई तरह के डाइट को फॉलो करते हैं, लेकिन अक्सर रात में लगने वाली भूख हमारी दिन भर की मेहनत खराब कर देती है। तो चलिए हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी चीजें, जिनकी कैलोरी काफी कम है और आसानी से आपका पेट भरने में मदद कर सकती हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

ग्रीक योगर्ट
यह काफी हाई प्रोटीन वाला स्नैक हो सकता है। यह आपकी बॉडी का शुगर लेवल बढ़ाएं बिना ही पेट को भरने का काम करेगा। इसमें प्लेन ऑप्शन चुनें।
Image: Freepik
चिया सीड्स पुडींग
बिना चीनी वाले दूध में 2 से 3 घंटे रखकर आप चिया पुडींग बना सकते हैं और सोने से पहले इसे खा सकते हैं। यह आपका पेट भरा हुआ रखने में मदद करेगा।
Image: FreepikAdvertisement

अंडा
इसमें प्रोटीन अधिक होता है। इसमें मौजूद तत्व बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं। उबला हुआ अंडा एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
Image: Pexels
पनीर
पनीर में प्रोटीन ज्यादा होता है और पेट भरा रखने के साथ-साथ यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Image: freepikAdvertisement

दाल से बना सूप
सूप में आप मूंग की दाल से बना सूप ट्राई कर सकते हैं। यह हल्का होता है और पेट भरने के साथ-साथ आपकी बॉडी में ऊर्जा पैदा करने में मदद करेगा।
Image: Freepik
बादाम
बादाम में हेल्दी फैट, फ़ाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो बेहतर नींद लाने और बिना शुगर को बढ़ाए पेट को भरने में मदद करेगा।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 July 2025 at 17:41 IST